फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   teachers tirminate

विद्यालय न आने वाले 30 शिक्षक बर्खास्त

Tue, 12 Sep 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Tue, 12 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
teachers tirminate
टीचर - फोटो : demo pic
बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने जिले के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक  विद्यालयों के 32 सहायक अध्यापकों में से 30 की सेवा समाप्त करने दी है। लंबे समय से विद्यालय न आने के कारण बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सोमवार को उन्हें बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया, जबकि दो शिक्षकों ने स्पष्टीकरण दिया है। अब इस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों के 32 सहायक अध्यापक बिना किसी सूचना के लंबे समय से अपने विद्यालयों से गायब थे। इन सहायक अध्यापकों को एक एवं 24 जून को पंजीकृत डाक से कारण बताओ नोटिस जारी किया लेकिन किसी भी शिक्षक ने कार्यालय में स्पष्टीकरण नहीं दिया। इसके बाद बीएसए कार्यालय ने 29 अगस्त को अंतिम रूप से सार्वजनिक सूचना जारी कर इन शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा था। इसके लिए उन्हें आठ सितंबर की मोहलत दी गई थी लेकिन इस अवधि में मात्र दो शिक्षकों ने स्पष्टीकरण दिया। इसके बाद बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने सोमवार को 30 शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन


प्रिया जायसवाल बेलहरा धनूपुर, रगनेश कुमार हरीपुर धनूपुर, आशीष तिवारी जगुरा सरायपीता धनुपुर, रानू चौधरी मिश्री धनुपुर, अरविंद कुमार रानीपुर धनूपुर, रीता यादव शुकुलपुर धनूपुर, अंजू रानी रेहथू धनूपुर, विनय कुमार प्रजापति डाडी धनूपुर, सुनील कुमार सिंह अरई उरुवा, विवेक कुमार उपाध्याय मांडो कोरांव, अनिल कुमार पटेल नदौरा कोरांव, अरविंद कुमार नदौरा कोरांव, उमर फारूख बड़ोखर कोरांव, मंजू लता वर्मा बक्शीकला नगर क्षेत्र, कृष्ण कुमार मिश्र मरूआ जसरा, विजय कुमार सिंह भरारी मांडा, आदेश कुमार बेला अहिरान मांडा, अनीता बहादुरपुर होलागढ़, मधु आर्या चांटी होलागढ़, सुनीता देवी कचरा अहिरान होलागढ़, अंकित जायसवाल सिटकहिया कौंधियारा, मीनाक्षी सिंह मिघौरा कौंधियारा, आस्था श्रीवास्तव बैजपुर धनूपुर, अनुपमा मेहता भूषलपुर धनूपुर, रीता देवी बरहुला कोरांव, शशिलता कमईपुर होलागढ़, शमा रानी जाजापुर होलागढ़, हंसराज जैसवार गुलौर कोरांव, कीर्ति मिश्रा छोटो कांटी जसरा, पुष्पा यादव मैलहन फूलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
इन्होंने दिया स्पष्टीकरण
रीना मालवीय बेल्हा मेजा एवं पुष्पा अग्निहोत्री बालाडीह होलागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed