फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teachers' salaries will not be spent on medical treatment: Deputy Chief Minister

इलाज पर नहीं खर्च होगा शिक्षकों का वेतन : उप मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Teachers' salaries will not be spent on medical treatment: Deputy Chief Minister
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के लाभार्थी को प्रमाणपत्र देते उपमुख्यमंत्री। अमर उजाल
जिला पंचायत सभागार में बुधवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत की। उन्होंने बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक कैशलेस हेल्थ कार्ड वितरित किए। केशव ने कहा कि किसी शिक्षक को बीमारी का सामना न करना पड़े लेकिन यदि ऐसी स्थिति आए तो इलाज के लिए वेतन खर्च नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए डीबीटी के तहत यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, बैग और स्टेशनरी खरीदने के लिए प्रति छात्र 1200 रुपये अभिभावकों के खातों में भेजे गए।
विज्ञापन

केशव ने कहा कि योजना के तहत प्रदेश के करीब 12 लाख शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, शिक्षामित्र, विशेष शिक्षक, रसोइया, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के कार्मिक और उनके पात्र आश्रितों को आयुष्मान भारत से संबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह योजना केवल एक कर्मचारी तक सीमित नहीं है बल्कि पूरे परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा देने वाली व्यवस्था है। डिप्टी सीएम ने शिक्षकों से कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना भी विकसित करें।

महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रयागराज के लगभग 25 हजार शिक्षक इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने 12 जुलाई को एक पेड़ मां के नाम अभियान में हिस्सा लेने की अपील की।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह ने कहा कि पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा बड़ी राहत है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के 24161 व माध्यमिक शिक्षा विभाग के 4854 कार्मिक और उनके परिवार इस योजना का लाभ ले सकेंगे।

उन्होंने कहा कि स्कूल चलो अभियान के तहत लगभग तीन लाख विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में 1200-1200 रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे गए हैं। समारोह में सांसद प्रवीण पटेल, विधायक दीपक पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed