{"_id":"617c254c43e32f0e7a036457","slug":"teachers-promoted-to-the-post-of-spokesperson-got-appointment","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : प्रवक्ता पद पर प्रोन्नत शिक्षिकाओं को मिली नियुक्ति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : प्रवक्ता पद पर प्रोन्नत शिक्षिकाओं को मिली नियुक्ति
Fri, 29 Oct 2021 10:16 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 29 Oct 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Teacher Recruitment 2021
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक से प्रवक्ता पद पर प्रोन्नत 147 शिक्षिकाओं को नियुक्ति दी गई है। ज्यादातर शिक्षिकाओं को उसी जनपद के अन्य जीजीआईसी में प्रवक्ता पद पर नियुक्ति दी गई है। अपर शिक्षा निदेशक राजकीय डॉ. अंजना गोयल ने शुक्रवार को निर्देशित किया कि समस्त पदोन्नति प्राप्त शिक्षिकाओं को निर्देशित किया जाता है कि अपने वर्तमान पद के प्रभार से अवमुक्त होकर पदोन्नत पद पर अविलंब प्रभार ग्रहण कर लें।
सूबे के विभिन्न राजकीय इंटर बालिका इंटर कॉलेजों में पढ़ा रहीं विभिन्न विषयों की 147 सहायक अध्यापकों के प्रवक्ता पद पर प्रोन्नति के लिए लगभग आठ माह पहले डीपीसी हुई थी। इसमें अंग्रेजी की 51, भौतिक विज्ञान की 04, उर्दू 19, जीव विज्ञान 28, भूगोल 04 और गणित की 41 सहायक अध्यापिकाओं का प्रवक्ता पद पर प्रमोशन हुआ था। लेकिन उस समय इन्हें नियुक्ति नहीं दी गई थी।
अपर शिक्षा निदेशक राजकीय ने निर्देश दिया है कि पदोन्नति स्वीकार न करने की दशा में अपनी असहमति की सूचना मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक के माध्यम से उपलब्ध कराएं तथा उसकी एक प्रति पंजीकृत डाक के माध्यम से 15 दिन के अंदर शिक्षा निदेशालय में शिक्षा नियुक्ति (2) अनुभाग को उपलब्ध कराएं।