फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teachers not infected with Kovid can take online classes

कोविड से संक्रमित न होने वाले शिक्षक ले सकते हैं ऑनलाइन क्लास 

Sun, 02 May 2021 09:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 May 2021 09:33 PM IST
सार

  • इविवि में गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की 25 तक छुट्टी
  • विश्वविद्यालय के साथ महाविद्यालयों के कर्मचारियों के लिए भी अवकाश

विज्ञापन
Teachers not infected with Kovid can take online classes
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में गैर शैक्षणिक कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए 25 मई तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस बाबत इविवि के रजिस्ट्रार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन


इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में चार मई से चार लुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। विश्वविद्यालय एवं कॉलेज अब पांच जुलाई को खुलेंगे, लेकिन यह ग्राष्मकालीन अवकाश शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के लिए है। ग्रीष्मकालीन अवकाश में गैर शैक्षणिक कर्मचारियों और अधिकारियों को विश्वविद्यालय एवं कॉलेज आना पड़ता है, लेकिन तेजी से फैल रहे कोविड संक्रमण के कारण उनका जीवन भी खतरे में है। इसी के मद्देनजर इविवि के कुलसचिव ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए विश्वविद्यालय एवं सभी संघटक महाविद्यालयों में गैर शैक्षणिक कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए भी अवकाश घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन


इस समयावधि के बाद परिस्थितियों को देखते हुए आगे निर्णय लिया जाएगा। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों के लिए सभी अधिकारी घर से ऑनलाइन मोड में काम करेंगे। इस दौरान सभी कर्मचारी और अधिकारी फोन एवं ईमेल के माध्यम से संपर्क में रहेंगे, ताकि जरूरत पडने पर उनको कार्य के लिए विश्वविद्यालय या महाविद्यालय में बुलाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर के अनुसार के कुलसचिव की ओर से जारी एक अन्य आदेश में कहा गया है कि जो शिक्षक जो कोविड से संक्रमित नहीं हैं, वे ऑनलाइन कक्षाएं ले सकते हैं। यह आदेश अतिथि प्रवक्ताओं पर उनकी नियुक्ति के नियमों के अनुसार लागू होगा। यानी ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन होता रहेगा। वहीं, सेमेस्टर एवं वार्षिक परीक्षाओं पर निर्णय लेने के लिए इविवि में जल्द ही परीक्षा समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed