फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   teachers give 2.50 lakh to deal with corona

कोरोना से निपटने को शिक्षकों ने दिए 2.50 लाख

Thu, 09 Apr 2020 09:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
teachers give 2.50 lakh to deal with corona
वैश्विक महामारी से निपटने के लिए हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय पीजी कॉलेज, नैनी के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन सहयोग राशि के रूप में दिया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शीलप्रिय त्रिपाठी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो इस विश्वव्यापी बीमारी से बचाव में महाविद्यालय हर संभव मदद के लिए तैयार है। बताया, मुख्यमंत्री राहत कोष में महाविद्यालय की ओर से दो लाख 45 हजार 958 रुपये की धनराशि जमा की गई है।
विज्ञापन

हॉस्टलों, डेलीगेसी में पहुंचाई राहत सामग्री
लॉकडाउन में फंसे छात्रों को हॉस्टलों और डेलीगेसी में जाकर राहत सामग्री पहुंचाई गई। केपीयूपी हॉस्टल के पूर्व छात्र राधेश्याम सोनी की पत्नी आशा सोनी ने बृहस्पतिवार को केपीयूसी छात्रावास में छात्रों को भोजन के पैकेट बांटे और चौकीदार एवं कुछ स्वयंसेवकों को आर्थिक मदद भी की। वहीं, समाजवाद छात्रसभा की ओर से विभिन्न अस्पतालों, हॉस्टलों और रोड के किनारे रहने वाले निराश्रितों को भोजन का वितरण किया। डेलीगेसी में जाकर भी राहत सामग्री बांटी गई। इसमें अखिलेश गुप्ता गुड्डू, अभिषेक यादव, अविनाश विद्यार्थी, शशांक सोनकर, विजयकांत यादव, अंकित आदि शामिल रहे। वहीं, अधिवक्ता राजन सोनकर और इविवि के छात्र शिवा केसरवानी ने दारागंज एवं संगम क्षेत्र में भोजन वितरण किया।
विज्ञापन

एनएसयूआई ने ऑनलाइन मनाया स्थापना दिवस
लॉकडाउन के बीच भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने अपना स्थापना दिवस ऑनलाइन मनाया। राष्ट्रीय संयोजक एवं इलाहाबाद व गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रभारी निखिल श्रीवास्तव और उत्तर प्रदेश के पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौबे ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में जूझ रहे जरूरतमंदों को हर संभव मदद करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed