{"_id":"622b63c636f67d424e7633fe","slug":"teacher-suspended-from-stage-for-indecent-remarks-on-pm-and-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई : मंच से पीएम और सीएम पर अभद्र टिप्पणी में शिक्षक निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई : मंच से पीएम और सीएम पर अभद्र टिप्पणी में शिक्षक निलंबित
Fri, 11 Mar 2022 08:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 11 Mar 2022 08:29 PM IST
सार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रनेता और शिक्षक अजीत यादव पर विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विशेष के समर्थन में मंच से भाषण देने, जनसंपर्क में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप लगा। मंच से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के विशेष का प्रचार करने और मंच से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में शिक्षक अजीत यादव को निलंबित कर दिया गया है। वह बहरिया विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय सराय ख्वाजा में तैनात है। निलंबन अवधि में शिक्षक अजीत यादव अपनी उपस्थिति ब्लॉक संसाधन केंद्र कौड़िहार में दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रनेता और शिक्षक अजीत यादव पर विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विशेष के समर्थन में मंच से भाषण देने, जनसंपर्क में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप लगा। मंच से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
इस मामले के संज्ञान में आने पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने शिक्षक को पांच मार्च को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन शिक्षक की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। इस पर बीएसए ने शिक्षक अजीत यादव को अध्यापक आचरण सेवा नियमावली के विरूद्ध काम करने का दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया है। शिक्षक के निलंबन मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी कौड़िहार ओम प्रकाश मिश्र करेंगे।
विज्ञापन