फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher Recruitment: Yuva Manch raises a strong call for recruitment under the old rules; stages protest at UP

शिक्षक भर्ती : पुरानी नियमावली से भर्ती की मांग को लेकर युवा मंच ने भरी हुंकार,यूपीईएसएससी पर किया प्रदर्शन

Mon, 24 Aug 2026 07:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Aug 2026 07:11 PM IST
सार

युवा मंच के बैनर तले सोमवार को सैकड़ों अभ्यर्थियों ने शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज में जोरदार आंदोलन किया। यह आंदोलन टीजीटी-पीजीटी भर्ती की पुरानी नियमावली और प्रारूप से भर्ती की मांग को लेकर था।

विज्ञापन
Teacher Recruitment: Yuva Manch raises a strong call for recruitment under the old rules; stages protest at UP
शिक्षक भर्तीको लेकर यूपीईएसएससी पर धरना प्रदर्शन करते युवा मंच के लोग । - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

युवा मंच के बैनर तले सोमवार को सैकड़ों अभ्यर्थियों ने शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज में जोरदार आंदोलन किया। यह आंदोलन टीजीटी-पीजीटी भर्ती की पुरानी नियमावली और प्रारूप से भर्ती की मांग को लेकर था।

विज्ञापन


करीब दो बजे प्रदर्शनकारियों को जानकारी मिली कि शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रयागराज में हैं। उन्होंने तत्काल निदेशक से मुलाकात की। निदेशक ने बताया कि अपर शिक्षा निदेशक से इस न्यायालयी मामले में जवाब मांगा गया है। जवाब मिलते ही मामला शासन स्तर पर भेजा जाएगा। इसके बाद युवा मंच के प्रतिनिधि अपर शिक्षा निदेशक कामता राम पाल के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर तत्काल पत्र भेजने की मांग की। अपर शिक्षा निदेशक ने 25 अगस्त को पत्र भेजने का आश्वासन दिया। उन्होंने पुरानी नियमावली से संबंधित कार्रवाई आगे बढ़ाने की बात कही।
विज्ञापन


भर्ती नियमों में बदलाव का विरोध

युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने भर्ती नियमों में बदलाव को अभ्यर्थियों के हित में नहीं बताया। उन्होंने कहा कि 16 सितंबर 2025 को जारी राजपत्र से नियम बदले गए हैं। इन बदलावों के कारण उत्तर प्रदेश के 7 लाख से अधिक अभ्यर्थी अवसर से वंचित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा सामान्य अध्ययन और नकारात्मक अंकन जैसे नए प्रावधान शामिल किए गए हैं। इससे भर्ती प्रक्रिया और जटिल होगी तथा शिक्षकों की भर्ती समय से पूरी होना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा मंच की प्रमुख मांगें

युवा मंच ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 20,000 रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली से तत्काल विज्ञापन जारी करने की मांग की। उन्होंने पूरी भर्ती प्रक्रिया पुरानी नियमावली के आधार पर आगे बढ़ाने को कहा। इससे सामान्य अध्ययन और नकारात्मक अंकन जैसी विसंगतियों से अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी। अनिल सिंह ने बताया कि प्रवक्ता पदों पर बिना बीएड. वाले अभ्यर्थियों को अवसर और विभिन्न विषयों की योग्यता संबंधी विसंगतियां पुरानी नियमावली से ही दूर हो सकती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इन विसंगतियों का समाधान न होने पर भर्ती कानूनी विवादों में फंस सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed