फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacher recruitment will be in proportion to the number of students

छात्र संख्या के अनुपात में होगी शिक्षक भर्ती

Sat, 05 Oct 2019 02:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Teacher recruitment will be in proportion to the number of students
प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय सहायक प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती छात्र संख्या के अनुपात में की जाएगी। महाविद्यालय अपने हिसाब से पदों की संख्या नहीं बताएंगे, बल्कि इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी और यह कमेटी तय करेगी कि कॉलेज में शिक्षकों के कितने पदों पर भर्ती होनी है। इस बाबत शासन की ओर से जारी निर्देश के क्रम में संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. राजीव पांडेय ने पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

हालांकि, वर्तमान व्यवस्था में भी शिक्षकों की भर्ती छात्र संख्या के अनुपात में किए जाने का प्रावधान है, लेकिन महाविद्यालय रिक्त पदों की सूचना सीधे भेज देते हैं और इसका ठीक से सत्यापन नहीं हो पाता है। उच्च शिक्षा निदेशालय इन पदों का अधियाचन उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को भेजता है और आयोग लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के माध्यम से रिक्त पदों पर भर्ती करता है। रिक्त पदों की सूचना सीधे भेजे जाने से गड़बड़ी की आशंका बनी रहती है, सो अब जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी और यह कमेटी कॉलेजों में रिक्त पदों के अधियाचन का परीक्षण करेगी। कमेटी से हरी झंडी मिलने के बाद ही पदों का अधियाचन आगे भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी में डीएम उपजिलाधिकारी स्तर के किसी एक अधिकारी को सदस्य के रूप में नामित करेंगे। इसके अलावा संबंधित क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित जिले के प्राचार्य भी कमेटी के प्राचार्य होंगे। कमेटी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर उच्च शिक्षा विभाग के तहत आने वाले अशासकीय सहायक प्राप्त महाविद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए सूचना जिलाधिकारी एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से प्रेषित की जाएगी। शिक्षकों की भर्ती के लिए अधियाचन संबंधित महाविद्यालय की छात्र संख्या के अनुरूप होना चाहिए। अगर सत्यापन के बाद उपलब्ध कराई गईं सूचनाएं सही नहीं पाई गईं तो इसे लिए संबंधित जिलाधिकारी एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed