शिक्षक भर्ती परीक्षा: गिरफ्तार दो अभ्यर्थियों समेत पांच भेजे गए जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
69 हजार शिक्षक भर्ती परीक्षा मामले में रविवार को कुल पांच आरोपी जेल भेज दिए गए। इनमें दो अभ्यर्थियों समेत सरगना केएल पटेल का एक रिश्तेदार व दो अन्य सहयोगी शामिल हैं।
शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ चार जून को हुआ था। जिसमें कुल आठ लोगों का नाम सामने आया। इनमें सरगना समेत सात को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चौंकाने वाली बातें सामने आईं। पूछताछ के बाद शनिवार को पुलिस ने दो अभ्यर्थियों विनोद कुमार व धर्मेंद्र पटेल को गिरफ्तार कर लिया। जिनसे रात भर पूछताछ की जाती रही।
पता लगाया गया कि यह किसके जरिये सरगना पूर्व जिला पंचायत सदस्य केएल पटेल के संपर्क में आए। साथ ही इन्होंने उसे कितने रुपये दिए। पूछताछ के बाद रविवार को दोनों अभ्यर्थियों समेत पांच आरोपी जेल भेज दिए गए। इनमें सहयोगी नवाबगंज के भड़वन का पूरा, लाई आनापुर निवासी हरिकृष्ण सरोज व उसके बेटे शशि प्रकाश सरोज के अलावा सरगना का रिश्तेदार कमल पटेल शामिल है।
कमल कस्तूरीपुर होलागढ़ का रहने वाला है। जेल भेजे गए आरोपियों से पूछताछ में क्या सामने आया, पुलिस इस बारे में कुछ बोलने से इंकार करती रही। सोरांव थाना प्रभारी रामचरणर वर्मा ने बताया कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इनमें से तीन नामजद व दो प्रकाश में आए अभियुक्त हैं।
एक नहीं कई थे बिचैलिए
मामले में पुलिस अफसर कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं लेकिन, सूत्रों का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि सरगना केएल पटेल बेहद शातिराना तरीके से इस गोरखधंधे को संचालित करता था। अव्वल तो वह बेहद फूंक-फूंक कर कदम रखता था लेकिन इसके बावजूद फंसने से बचने के लिए उसने कई तरह की तरकीबें निकाल रखीं थीं।
वह कभी अभ्यर्थियों से सीधे नहीं मिलता था। इसके लिए उसने एक नहीं बल्कि कई बिचैलिए पाल रखे थे। जिनसे होते हुए ही रकम उस तक पहुंचती थी। रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेजे गए पिता-पुत्र व उसके रिश्तेदार की भूमिका भी बिचैलिये की ही थी। यह तमाम कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छा़त्राओं के संपर्क में रहते थे और फिर परीक्षा में पास कराने के नाम पर उनसे रुपये ऐंठते थे।
सरगना समेत चार से पूछताछ जारी
पुलिस ने पांच आरोपियों को जेल भेज दिया है लेकिन सरगना केएल पटेल समेत हिरासत में लिए गए चार आरोपियों से उसकी पूछताछ जारी है। बता दें कि पुलिस ने चार जून को प्रतापगढ़ निवासी राहुल सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही ही सरगना समेत सात नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया था।इनमें से तीन रविवार को जेल भेज दिए गए। जबकि अन्य से पूछताछ जारी है। उधर, एक आरोपी भदेाही निवासी मायापति अब भी फरार है। जबकि हिरासत में लिए गए आरोपियों में उसका भाई रुद्रपति भी शामिल है। बता दें कि राहुल से सबसे पहले संपर्क करने वालों में गिरोह के रुद्रपति व मायापति और रंजीत शामिल थे। यह बात उसने पुलिस को भी बताई है।