{"_id":"60d4a3b38ebc3e4cd97ba60e","slug":"teacher-files-review-petition-in-fake-bed-degree-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी बीएड डिग्री मामले में अध्यापक ने दाखिल की पुनर्विचार याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी बीएड डिग्री मामले में अध्यापक ने दाखिल की पुनर्विचार याचिका
Thu, 24 Jun 2021 08:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 24 Jun 2021 08:54 PM IST
सार
- आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की फर्जी डिग्रियों पर नौकरी करने वालों की अपील हाईकोर्ट से हो चुकी है खारिज
विज्ञापन
फर्जी बीएड डिग्री मामला
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से बीएड की फर्जी डिग्री से सहायक अध्यापक बने लोगों की अपील हाईकोर्ट से खारिज होने के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में पुनर्विचार अर्जी दाखिल की गई है। हाईकोर्ट ने सहायक अध्यापकों की विशेष अपील 20 फरवरी को खारिज की थी। सहायक अध्यापकों ने पूर्व पारित फैसले पर कोर्ट से पुनर्विचार करने की मांग की है ।
विज्ञापन
राजीव कुमार व कई अन्य सहायक अध्यापकों की अलग-अलग दाखिल पुनर्विचार अर्जी पर न्यायमूर्ति एमएन भंडारी व न्यायमूर्ति एसएस शमशेरी की खंडपीठ ने सुनवाई की। याचीगण के अधिवक्ता ने कहा कि एकल जज ने विश्वविद्यालय को निर्देश दिया था कि वह फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहे अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगे और जवाब मिलने के बाद उसके अनुरूप कार्रवाई करे।। कहा गया है कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद भी वह बतौर टीचर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
परंतु हाईकोर्ट के फर्जी डिग्री से टीचर बने लोगों की अपील खारिज करने के आदेश से उसे नुकसान हो सकता है। उसका कहना था कि उसने कोई अपील दाखिल नहीं की थीं, क्योंकि एकल जज का कोई आदेश उसके खिलाफ नहीं था। परंतु अपील में आए फैसले से उसे नुकसान हो सकता है। हाईकोर्ट को बताया गया कि हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल है और सुप्रीम कोर्ट में 28 जून को सुनवाई होगी। कोर्ट ने कहा कि वह इन पुनर्विचार अर्जियों पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद 27 जुलाई को सुनवाई करेगी। इस बीच कोर्ट ने भर्ती बोर्ड को कहा कि वह पता करे कि इन अध्यापकों के मामले में क्या कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन