फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   teacher did the kidnapping of his student

छात्रा का शिक्षक ने किया अपहरण

Wed, 18 Mar 2020 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
teacher did the kidnapping of his student
आनापुर में दो दिन पहले शौच को गई एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया। इस मामले में घर वालों ने उसके विद्यालय के ही एक शिक्षक और उसके तीन साथियों को नामजद किया गया है। आरोपी शिक्षक स्कूल प्रिंसिपल का भतीजा है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

आनापुर में रहने वाले एक शख्स की बेटी पास के कालेज में पढ़ रही है। प्रिंसिपल का भतीजा वहीं शिक्षक है। आरोप है कि शिक्षक दो दिन पहले छात्रा को घर के पास उठा ले गया। छात्रा शौच की बात कहकर घर से निकली थी। घर वालों ने शक के आधार पर शिक्षक और उसके तीन साथियों के खिलाफ तहरीर दी। एक को हिरासत में ले लिया गया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। लड़की की बरामदगी के बाद पता चलेगा कि वह बालिग है या नाबालिग। उसके बयान के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed