{"_id":"5e5ffb7b8ebc3ec9871b06fa","slug":"teacher-angry-over-not-starting-online-process-for-transfer-allahabad-news-ald270230782","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू नहीं होने से शिक्षक नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू नहीं होने से शिक्षक नाराज
विज्ञापन
सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया एक मार्च नहीं शुरू होने से नाराज शिक्षकों ने अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा को ज्ञापन साैंपा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश महामंत्री लाल मणि द्विवेदी के नेतृत्व में शिक्षकों अपर निदेशक को ज्ञापन सौंपकर बताया कि शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यो के ऑनलाइन स्थानांतरण को लेकर अभी तक एनआईसी की ओर से साफ्टवेयर तैयार नहीं किया है।
विद्यालयों से संबंधित सूचनाएं वेबसाइट पर अपलोड नहीं की गई है। शिक्षकों ने बताया कि 27 जनवरी 2020 के शासनादेश में कहा गहा है कि एक से 15 मार्च के बीच शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा। शिक्षक संघ की ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई संघ की बैठक में शिक्षकों के स्थानांतरण में बिंदु 11 एवं 14 को हटाने की मांग की गई।
शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी का कहना है कि यदि उनकी मांग पर विचार नहीं किया गया तो शिक्षा निदेशालय पर धरना दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगतारण, जिला अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार शुक्ल, कोषाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार, उपाध्यक्ष राम विजय सिंह, राकेश कुमार शुक्ल, अशोक यादव, प्रधानाचार्य डॉ आद्या प्रसाद मिश्र, महेंद्र जैन, लालमणि यादव, धीरज अग्निहोत्री, रविंद्र सिंह, पारसनाथ, अभिषेक मिश्र, गंभीर सिंह, विनोद कुमार, इंद्रभान सिंह, कमलेश कुमार बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।