फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   TCS will provide the university entrance examinations

टीसीएस कराएगा विवि में प्रवेश परीक्षाएं

Mon, 04 Apr 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 04 Apr 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
TCS will provide the university entrance examinations
बोर्ड कॉपियों की जांच - फोटो : demo pic
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) कराएगी। इसके लिए विश्वविद्यालय और टीसीएस के बीच अनुबंध हो गया है। प्रवेश संबंधी अन्य तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथियां तय कर ली गई हैं। मंगलवार को कमेटी ऑफ एडमिशन की बैठक में इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा संबंधी विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में इस बार सभी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। सिर्फ स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन परीक्षा का भी विकल्प दिया गया है। इतना ही नहीं परास्नातक और डीफिल कोर्स में दाखिला के लिए भी वस्तुनिष्ट आधारित पेपर बनाए जाएंगे। पूर्व में इन दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विस्तृत उत्तरीय प्रश्नपत्र होते थे। ये सभी निर्णय काफी पहले ले लिए गए थे लेकिन व्यक्तिगत कारणों से प्रोफेसर जगदम्बा सिंह ने प्रयोग प्रकोष्ठ के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा आवेदन तथा
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा कराने के लिए एजेंसी के चयन में भी देरी हुई। इसकी वजह से पूरी प्रक्रिया लंबित हो गई। हालांकि अब सभी विवाद दूर हो गए हैं। टीसीएस को परीक्षा संबंधी पूरी जिम्मेदारी दी गई है। आगे की प्रक्रिया के लिए नए निदेशक प्रोफेसर बीएन सिंह की कोर कमेटी के साथ सोमवार को बैठक होगी। इसके अगले दिन कमेटी ऑफ एडमिशन की बैठक होगी। उसमें प्रवेश कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। निदेशक प्रोफेसर बीएन सिंह ने बताया कि कमेटी की संस्तुति के बाद प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed