{"_id":"6aeb97abc7672654f0085d8b","slug":"tatkal-facility-will-not-be-available-in-vande-bharat-sleeper-allahabad-news-c-3-1-ald1024-1011934-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: वंदे भारत स्लीपर में नहीं मिलेगी तत्काल की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: वंदे भारत स्लीपर में नहीं मिलेगी तत्काल की सुविधा
विज्ञापन
आधुनिक सुविधाओं से लैस वाराणसी-नई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस में तत्काल टिकट की सुविधा नहीं मिलेगी। यात्रियों को अंतिम समय में टिकट बुक करने के लिए इस ट्रेन का विकल्प नहीं मिल पाएगा।
खास बात यह है कि देश की अन्य सभी रूटीन ट्रेनों में सिर्फ स्लीपर वंदे भारत ही इस समय एकमात्र ऐसी ट्रेन है जिसमें तत्काल कोटे की व्यवस्था नहीं रखी गई है। जबकि, चेयर कार वंदे भारत, राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस जैसी अन्य तमाम वीआईपी ट्रेनों में तत्काल कोटा, प्रीमियम तत्काल कोटे का प्रावधान है।
वंदे भारत स्लीपर में कुल 823 बर्थ हैं, जिनमें से आम यात्री 674 बर्थ पर रिजर्वेशन करवा सकेंगे। बाकी की सीटें विभिन्न कोटे के लिए आरक्षित हैं। महिलाओं के लिए थर्ड एसी में छह बर्थ, दिव्यांगजनों के लिए एसी थ्री में चार बर्थ और रेलवे ड्यूटी पास के लिए 21 बर्थ आरक्षित की गई हैं। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसी टू में 16 एवं एसी थ्री में 49 बर्थ आरक्षित रहेंगी। हालांकि, तत्काल की सुविधा न होने के कारण यात्रियों को अब अपनी यात्रा की प्लानिंग पहले से ही पक्की करनी होगी, क्योंकि अंतिम समय के सहारे इस ट्रेन में कंफर्म टिकट पाने का विकल्प खुला नहीं रहेगा।
विज्ञापन
स्लीपर वंदे भारत में तत्काल कोटे की सुविधा नहीं है। इसमें फ्लेक्सी फेयर भी नहीं है। ट्रेन में थर्ड एसी की 611, एसी टू की 188 एवं एसी फर्स्ट की कुल 24 बर्थ है।- अमित कुमार सिंह, पीआरओ प्रयागराज मंडल।
विभिन्न श्रेणी में उपलब्ध बर्थ का ब्योरा
कोटा : एसी फर्स्ट : एसी टू : एसी थ्री
ड्यूटी पास : 02 : 06 : 13
सामान्य कोटा : 18 : 145 : 511
एचओ : 04 : 20 : 24
दिव्यांग जन :-- : -- : 04
महिला :-- : -- : 06
वरिष्ठ नागरिक :-- : 16 : 49
ट्रेन स्टाफ :-- : 01 : 04
कुल योग : 24 : 188 : 611

दिव्यांग जन :
महिला :
वरिष्ठ नागरिक :
ट्रेन स्टाफ :
कुल योग : 24 : 188 : 611