फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Taking inspiration from Ramakrishna Paramhansa and Swami Vivekananda, youth should engage in the spirit of service - Bhaiyyaji Joshi

रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेकर सेवा भाव में जुटें युवा - भैयाजी जोशी 

Fri, 27 Aug 2021 10:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Aug 2021 10:23 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि हम सभी चेतना युक्त प्राणी हैं। इसलिए चेतना के आधार पर ही सेवा कार्य किया जाता है। उन्होंने श्री सुमंगलम सेवा न्यास के कार्यों की सराहना की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इससे पहले संस्था के सेवा प्रकल्प के निदेशक अजीत बहादुर ने अतिथियों का परिचय कराया।

विज्ञापन
Taking inspiration from Ramakrishna Paramhansa and Swami Vivekananda, youth should engage in the spirit of service - Bhaiyyaji Joshi
संघ के सर कार्यवाह सुरेश जोशी (भैयाजी)

विस्तार

नैनी स्थित श्री सुमंगलम सेवा न्यास कार्यालय में शुक्र्रवार को आए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने सेवा के लिए योजना बनाने के बजाय चेतना पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सेवा भाव से की जाती है, न कि योजना बनाकर। संघ के नेता ने सेवा के नाम पर  समाज में आईं विकृतियों की ओर भी ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने कहा, धर्म के नाम पर व्यवसाय होने लगा है। भैयाजी जोशी ने रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद के माध्यम से युवाओं को सेवा भाव के साथ आगे आने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम सभी चेतना युक्त प्राणी हैं। इसलिए चेतना के आधार पर ही सेवा कार्य किया जाता है। उन्होंने श्री सुमंगलम सेवा न्यास के कार्यों की सराहना की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इससे पहले संस्था के सेवा प्रकल्प के निदेशक अजीत बहादुर ने अतिथियों का परिचय कराया। आचार्य शांतनु महाराज ने संचालन किया। कार्यक्रम में प्रांत संघचालक डॉ.विश्वनाथ लाल निगम, प्रांत प्रचारक रमेश, विभाग प्रचारक डॉ.पीयूष, डॉ.बीबी अग्रवाल, लोक सेवा आयोग की सदस्य डॉ.सविता अग्रवाल, हरेंद्र राय, संजीव अग्रवाल, वीके मित्तल, विजय बहादुर सिंह, सुजीत सिंह, अखिलेश यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ.रंजन बाजपेई, दिव्यांशु मेहता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed