{"_id":"5ed16b318ebc3e909b66b053","slug":"tablighi-jamati-sent-to-central-jailafter-35-days-from-temporary-jail-naini-news-ald277102459","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थाई जेल से 35 दिन बाद सेंट्रल जेल भेजे गए तब्लीगी जमाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थाई जेल से 35 दिन बाद सेंट्रल जेल भेजे गए तब्लीगी जमाती
विज्ञापन
गौहनिया के ग्रीन फील्ड स्कूल में बनाई गई अस्थाई जेल को शुक्रवार को समाप्त कर दिया गया और यहां रखे गए तब्लीगी जमात से जुड़े सभी 37 लोगों को 35 दिन बाद केंद्रीय कारागार नैनी में शिफ्ट कर दिया गया। यहां उनका विधिवत परीक्षण के बाद अंदर दाखिल कराया गया।
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को करेली स्थित गेस्ट हाउस से सात इंडोनेशियाई, नौ थाईलैंड के नागरिकों के साथ इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मो. शाहिद समेत 37 लोगों को केंद्रीय कारागार नैनी भेज दिया गया था। जहां सभी जमातियों को पुरानी महिला बैरक में अलग-थलग रखा गया था। अगले दिन 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री के आदेश के बाद सभी जमातियों को घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल में बनाई गई अस्थाई जेल में ले जाकर रख दिया था। करीब 35 दिन बाद सभी जमातियों को नैनी सेंट्रल जेल में लाकर दाखिल करा दिया गया। इस संबंध में जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने गुरूवार को निर्देशित किया था कि अस्थाई जेल समाप्त कर वहां निरुद्ध सभी बंदियों को स्थाई जेल ले जाया जाए। उसी आदेश के अनुपालन में शुक्रवार शाम को गौहनिया स्थित अस्थाई जेल में निरुद्ध तब्लीगी जमातियों समेत 37 लोगों को केंद्रीय कारागार नैनी भेज दिया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक हरिबक्श ने बताया कि चूंकि सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और सभी स्वस्थ्य हैं। इसलिए उन्हें भी अन्य कैदियों के साथ बैरकों में रखा गया है।