फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   System of e-learning for studies during lockdown period

लॉकडाउन की अवधि में पढ़ाई के लिए ई-लर्निंग की व्यवस्था

Wed, 01 Apr 2020 09:17 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Apr 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
System of e-learning for studies during lockdown period
Sabakuch E learning
    विज्ञापन
  • हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय पीजी कॉलेज नैनी के शिक्षकी वीडियो कॉल के जरिए छात्रों की मदद कर रहे

हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय पीजी कॉलेज नैनी के प्राचार्य के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के कारण चल रहे संपूर्ण लॉक डाउन को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन के क्रम में महाविद्यालय बंदी की तिथि  अगले शासनादेश तक  बढ़ा दी गई है। प्राचार्य डॉक्टर शील प्रिय त्रिपाठी पठन-पाठन में बाधा न पहुंचे इस हेतु छात्र-छात्राओं के लिए ई लर्निंग की व्यवस्था की जा रही है।

महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक कक्षाओं के पाठ्यक्रम अनुसार अपने विषय से संबंधित सामग्री को उपलब्ध कराते हुए विषय के प्रतिष्ठित विद्वानों के ऑनलाइन लेक्चरर्स के यूट्यूब लिंक व्हाट्सएप के माध्यम से ईमेल के माध्यम से छात्र-छात्राओं को उपलब्ध करा दिया है। शिक्षक वीडियो कॉल के माध्यम से छात्रों से यथासंभव संपर्क स्थापित पठन-पाठन की संपूर्ण व्यवस्था का प्रयास  कर रहे हैं ।

विज्ञापन



कोविड-19 से बचाव की जानकारी
छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को कोविड-19 से बचाव हेतु विभिन्न प्रकार की जानकारियां  विभिन्न ऑनलाइन पटलों के माध्यम से प्रेषित की जा रही है। जिसमें यथासंभव घरों में रहने की जरूरत, लोगों की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखना, बार-बार हाथों को धुलने की सलाह, सैनिटाइजेशन करने के तरीके, अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के उपाय, लक्षणों द्वारा करोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति की पहचान संबंधी जानकारी एवं स्वयं व दूसरे व्यक्ति के संक्त्रस्मण काल की दशा में किए जाने वाले व्यवहार आदि प्रमुख हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन



कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर रेंजर इकाईयों की ओर से भी जन सामान्य तथा छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में प्रचार-प्रसार हेतु महाविद्यालय के अन्य विभागों के स्वैच्छिक एवं आत्म प्रेरित सहयोग से जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ भास्कर शुक्ल एवं डॉ अमित मिश्र ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed