फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sword of action hangs on PWD's XEN in corruption, Special Secretary summons report from Chief Engineer

UP : भ्रष्टाचार में PWD के XEN पर लटकी कार्रवाई की तलवार, विशेष सचिव ने प्रमुख अभियंता से तलब की रिपोर्ट

Thu, 10 Aug 2023 12:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Aug 2023 12:11 PM IST
सार

विशेष सचिव ने पत्र में लिखा है कि यह प्रकरण मुख्यमंत्री के आदेश से संबंधित है। इसलिए शीघ्र रिपोर्ट भेजी जाए। इसके बाद विद्युत यांत्रिक खंड में हुई वित्तीय अनियमितताओं की नए सिरे से जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले की शिकायत मुख्य अभियंता के अलावा इंजीनियर इन चीफ से भी की गई थी। उन्होंने शिकायतों की बिंदुवार जांच भी कराई थी।

विज्ञापन
Sword of action hangs on PWD's XEN in corruption, Special Secretary summons report from Chief Engineer
माघ मेला - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पीडब्ल्यूडी के विद्युत यांत्रिक खंड में फर्जी अनुबंध गठित करने, चहेती फर्मों के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान करने में एक्सईएन दिनेश कुमार पर शासन की तलवार लटक गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच का आदेश दिया था, लेकिन फाइल दबा दी गई। अब विशेष सचिव आशुतोष कुमार द्विवेदी ने पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता को पत्र लिखकर इस मामले में रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


विशेष सचिव ने पत्र में लिखा है कि यह प्रकरण मुख्यमंत्री के आदेश से संबंधित है। इसलिए शीघ्र रिपोर्ट भेजी जाए। इसके बाद विद्युत यांत्रिक खंड में हुई वित्तीय अनियमितताओं की नए सिरे से जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले की शिकायत मुख्य अभियंता के अलावा इंजीनियर इन चीफ से भी की गई थी। उन्होंने शिकायतों की बिंदुवार जांच भी कराई थी।

विज्ञापन

यह शिकायत भाजपा के कानूनी और विधि विभाग के जिला संयोजक भोलानाथ पांडेय ने मुख्यमंत्री से की थी। आरोप है कि बीते वर्ष विद्युत यांत्रिक खंड में फर्मों से स्वीकृत बजट के विपरीत न्यूनतम दर पर निविदा डलवाकर शेष धनराशि डकार ली गई। उच्च न्यायालय के कोर्ट नंबर आठ, 10 और 18 में कराए गए विद्युतीय कार्यों में फर्जी भुगतान कर दिया गया है। इतना ही नहीं वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान निलंबित एक्सईएन दिनेश यादव के कार्यकाल का वीआरएफ/वीआरवी, एससी का अनुबंध गठित कर चहेती फर्म को फर्जी भुगतान किए जाने का भी मामला शासन की जानकारी में पहुंचा है।

इसी तरह उच्च न्यायालय में नेटवर्किंग के कार्य में भी मानक को ताक पर रखकर लाखों रुपये का गोलमाल किया गया है और एग्रीमेंट के तहत गारंटी, वारंटी के दस्तावेज नहीं सौंपे गए। अब शासन की ओर से इस मामले के पन्ने पलटे जाने से यांत्रिक खंड के अफसरों का सांसें फूलने लगी हैं। पता चला है कि हाल में ही इस मामले में एक्सईएन को अभिलेखों के साथ तलब भी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed