फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Swine flu testing begins at SRN Hospital.

Prayagraj News: एसआरएन अस्पताल में शुरू हुई स्वाइन फ्लू की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Swine flu testing begins at SRN Hospital.
स्वाइन फ्लू के खतरे को देखते हुए मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की तरफ से एच1एन1 की आरटीपीसीआर जांच शुरू की गई है। भर्ती मरीजों को बेड पर ही जांच की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में पहली बार स्वाइन फ्लू से संबंधित एच1एन1 की जांच शुरू की गई है। इससे पहले मरीजों का सैंपल लखनऊ भेजा जाता था। मरीजों को राहत देने के लिए अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में सैंपलिंग की जा रही है।
विज्ञापन


सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक, जिन मरीजों को अचानक सांस फूलने की दिक्कत हो रही है, उनका सैंपल एच1एन1 जांच के लिए भेजा जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी लैब में कोरोना संक्रमण के दौरान आरटीपीसीआर की जांच शुरू की गई थी, जो स्वाइन फ्लू में भी कारगर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की मांग पर जांच के लिए 650 आरटीपीसीआर किट दी गई। अब ट्रॉमा सेंटर से गंभीर मरीजों की 24 घंटे में जांच रिपोर्ट मिल सकेगी। अभी तक एसआरएन में एक महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उनका उपचार चल रहा है।


-----
मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एच1एन1 की जांच मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी लैब में शुरू की गई है। वहीं एच1एन1 की सैंपलिंग एसआरएन अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भी की जा रही है। - डॉ. जितेंद्र शुक्ला, उप प्रमुख अधीक्षक, एसआरएन अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed