फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   swelling or lump is not just a sign of cancer, if there is any abnormality in the body then get it checked on

डॉक्टर बोले- सूजन या गांठ सिर्फ कैंसर का संकेत नहीं, शरीर में कोई विसंगति हो तो समय पर जांच कराएं

Fri, 30 Jan 2026 02:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Jan 2026 02:48 PM IST
सार

शरीर में सूजन या गांठ है तो जरूरी नहीं कि कैंसर ही हो। लेकिन समय पर जांच कराने से बीमारी स्पष्ट हो जाती है। इससे प्रभावी उपचार संभव है।

विज्ञापन
swelling or lump is not just a sign of cancer, if there is any abnormality in the body then get it checked on
डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शरीर में सूजन या गांठ है तो जरूरी नहीं कि कैंसर ही हो। लेकिन समय पर जांच कराने से बीमारी स्पष्ट हो जाती है। इससे प्रभावी उपचार संभव है। ये बातें लखनऊ की केजीएमयू के पैथोलॉजी विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. शालिनी भल्ला ने मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज के राष्ट्रीय सम्मेलन में कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्तन या गर्भाशय ग्रीवा में होने वाली सूजन कैंसर का संकेत नहीं देतीं। यह संक्रमण, लिम्फ नोड्स के बढ़ने, गांठ या थायराइड के कारण हो सकती है। लेकिन निगलने में कठिनाई (डिस्फेजिया), बार-बार संक्रमण, खूनी बलगम (हेमोप्टिसिस), अस्पष्ट गांठें या लगातार दर्द हो रहा है तो बिना समय गंवाए जांच कराकर उपचार शुरू कर देना चाहिए।
विज्ञापन


आधुनिक ऑन्कोलॉजी पैथोलॉजी में इम्यूनोहिस्टोकेमिस्ट्री (आईएचसी) कैंसर कोशिकाओं में विशिष्ट प्रोटीन का पता लगाकर इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह तकनीक न केवल सटीक ट्यूमर निदान और वर्गीकरण में सहायता करती है, बल्कि उन बायोमार्करों की भी पहचान करती है, जो लक्षित उपचारों का मार्गदर्शन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. शालिनी ने कहा कि प्रभावी ऑन्कोपैथोलॉजी प्रबंधन के लिए पैथोलॉजिस्ट, ऑन्कोलॉजिस्ट, सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट और अन्य विशेषज्ञों के बीच अंतरविषयक सहयोग आवश्यक है। संस्थागत ट्यूमर बोर्ड व्यापक केस चर्चा, साक्ष्य आधारित उपचार योजना और बेहतर रोगी परिणामों को सुगम बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed