फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Swami Amar Giri is in danger of life, fear of being like a big Maharaj

नरेंद्र गिरि मौत मामला : स्वामी अमर गिरि को जान का खतरा, बड़े महाराज जैसा हाल होने का डर

Sun, 14 Aug 2022 06:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Aug 2022 06:31 AM IST
सार

हाईकोर्ट के समक्ष केस वापस लेने का हलफनामा दाखिल करने के बाद स्वामी अमर गिरि की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। वह डरे हुए हैं कि कहीं उनके साथ भी कोई अनहोनी न हो जाए। बड़े हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक के पद से हटाए जाने के बाद उनकी चौबीस घंटे निगरानी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Swami Amar Giri is in danger of life, fear of being like a big Maharaj
Prayagraj News : स्वामी अमर गिरि। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत की एफआईआर वापस लेने के लिए हलफनामा दाखिल करने के बाद स्वामी अमर गिरि ने अपनी जान को खतरा बताया है। उनकी मानें तो उन पर न सिर्फ दबाव डाला जा रहा है, बल्कि धमकियां भी मिल रही हैं। लेटे हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक की जिम्मेदारी छीने जाने के बाद शनिवार को उन्होंने कहा कि अगर सुरक्षा नहीं मिली तो उनका भी हाल बड़े महाराज (महंत नरेंद्र गिरि) जैसा ही हो सकता है।

विज्ञापन



हाईकोर्ट के समक्ष केस वापस लेने का हलफनामा दाखिल करने के बाद स्वामी अमर गिरि की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। वह डरे हुए हैं कि कहीं उनके साथ भी कोई अनहोनी न हो जाए। बड़े हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक के पद से हटाए जाने के बाद उनकी चौबीस घंटे निगरानी बढ़ा दी गई है। उनकी जगह अब बड़े हनुमान मंदिर की व्यवस्था दीपक पुजारी को सौंपी गई है। दीपक पुजारी ही अब लेटे हनुमान मंदिर में दान और चढ़ावे की रसीदों का हिसाब-किताब रख रहे हैं। साथ ही मंदिर के राग, भोग, पूजा, आरती, शृंगार और अभिषेक के सामान की व्यवस्था भी दीपक पुजारी ही कर रहे हैं। 

विज्ञापन

Swami Amar Giri is in danger of life, fear of being like a big Maharaj
Prayagraj News : महंत बलवीर गिरि और अमर गिरि। - फोटो : अमर उजाला।

नई व्यवस्था महंत बलवीर गिरि की देखरेख में हो रही है। दान पेटी का भी हिसाब सीधे बाघंबरी मठ में नई व्यवस्था के तहत जमा कराया जा रहा है। नए व्यवस्थापक के तौर पर दीपक पुजारी ही रजिस्टर पर दानियों की रसीदें चढ़ा रहे हैं। इसकी पुष्टि स्वामी अमर गिरि ने की। शनिवार को अमर गिरि ने अमर उजाला से बातचीत में अपनी मुश्किलों को एक-एक कर गिनाया। 


उन्होंने बताया कि चौबीस घंटे उनको कैमरे की निगरानी में रखा गया है। कहीं भी आने-जाने की छूट तक नहीं है। स्वामी अमर गिरि ने बताया कि उनकी जान को खतरा पैदा हो गया है। उनको डर सता रहा है कि कहीं बड़े महाराज यानी उनके गुरु महंत नरेंद्र गिरि जैसा उनका भी न हाल हो जाए।

विज्ञापन

Swami Amar Giri is in danger of life, fear of being like a big Maharaj
Prayagraj News : महंत बलवीर गिरि। - फोटो : प्रयागराज
बड़े महाराज ने मुझे दी थी व्यवस्थापक की जिम्मेदारी: अमर गिरि
स्वामी अमर गिरि की मानें तो बड़े हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक पद पर उनकी नियुक्ति बड़े महाराज अपने जीते जी की थी। उनके सुसाइड नोट में भी मंदिर के व्यवस्थापक की जिम्मेदारी उन्हीं को यानी अमर गिरि को ही दिए जाने की बात लिखी गई है। अमर गिरि का कहना है कि ऐसे में लेटे हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक पद से उनको हटाया ही नहीं जा सकता। दबाव बनाने के लिए जो प्रयाय किए जा रहे हैं, वह गलत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed