फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Swami Adgagadanand speech at Bhakti Dham Shringverpur

प्राणी मात्र का धर्मशास्त्र केवल यथार्थ गीता

Thu, 28 Nov 2019 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Swami Adgagadanand speech at Bhakti Dham Shringverpur
Swami Adgagadanand speech at Bhakti Dham Shringverpur - फोटो : CITY DESK
शृंग्वेरपुर धाम में सत्संग के दौरान बोले स्वामी अड़गड़ानंद
विज्ञापन

प्रयागराज। परमहंस आश्रम,शृंग्वेरपुर धाम में बुधवार को सत्संग के दौरान स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज ने कबीर के पद, तवन घर चेतिए रे भाई, की आध्यात्मिक व्याख्या प्रस्तुत की। कहा, उस घर के लिए चेत करो जहां पहुंचने के बाद जन्म और मृत्यु का बंधन कट जाए। उस घर में पहुंचने वाले महापुरुष की सेवा में स्वर्ग आदि देवता सेवा में लग जाते हैं। वह केवल एक नाम का जाप होता है।
कहा, प्रत्येक मनुष्य को श्रीमद्भगवद्गीता भाष्य यथार्थ गीता को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना चाहिए क्योंकि अगर किसी के पास यह धर्मशास्त्र है तो संसार में कोई भी प्राणी मनुष्य को धर्म की राह से भटका नहीं सकता। गीता की जो शाश्वत व्याख्या है, वह केवल यथार्थ गीता में निहित है। इसलिए प्राणी मात्र का धर्मशास्त्र केवल यथार्थ गीता है। सत्संग में वीतरागानंद जी महाराज, अकेला आनंद जी महाराज, जयश्री महाराज संतोष जी महाराज आशीष जी महाराज लाले जी महाराज सोहम जी महाराज भावानंद जी महाराज कुंवर जी महाराज पठन्तानंद जी महाराज कौशल जी महाराज डॉ विपिन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

सामाजिक न्याय के अग्रदूत थे वीपी सिंह
-पुण्यतिथि पर युवा जनता दल यू ने किया याद
प्रयागराज। युवा जनता दल यू के जार्जटाउन स्थित जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष विपिन विनोद की अध्यक्षता में हुई श्रद्धांजलि सभा में पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव नीरज कुमार सिंह, प्रशांत सिंह आदि ने कहा, वह सामाजिक न्याय के अग्रदूत थे। साथ ही वंचितों, शोधितों को समाज की मुख्य धारा में लाने वाले मसीहा थे। संचालन महानगर अध्यक्ष निखिल कुमार श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में मो.खालिद रजा, कुलदीप सिंह, चंद्र,श्याम सिंह, केपी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed