फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   suvidha special train announcsd for pune and mumbai

पुणे और मुंबई के लिए सुविधा स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान

Tue, 15 Oct 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
suvidha special train announcsd for pune and mumbai
पुणे और मुंबई के लिए सुविधा स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान
विज्ञापन

जंक्शन होकर पुणे और छिवकी के रास्ते चलेगी मुंबई स्पेशल
प्रयागराज। दिवाली के मौके पर रेलवे ने मुंबई और पुणे रूट की ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए इन दोनों शहरों के लिए सुविधा स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। लोकमान्य तिलक-वाराणसी और मंडुवाडीह-पुणे के बीच इन दोनों ट्रेनों का संचालन होगा। मुंबई वाली सुविधा स्पेशल इलाहाबाद छिवकी और पुणे जाने वाली सुविधा स्पेशल का संचालन इलाहाबाद जंक्शन के रास्ते होगा।

मुंबई से सुविधा का संचालन प्रत्येक रविवार 20 अक्तूबर से तीन नवंबर के बीच एवं वाराणसी से प्रत्येक मंगलवार 22 अक्तूबर से पांच नवंबर तक होगा। वाराणसी से सुबह आठ बजे चलकर सुबह 10.45-10.50 बजे छिवकी एवं अगले दिन सुबह 8.20 बजे ट्रेन लोकमान्य तिलक पहुंच जाएगी। वापसी में मुंबई से रात 11.05 बजे चलने के बाद अगले दिन रात 10.00-10.05 बजे ट्रेन इलाहाबाद छिवकी पहुंचेगी। इसी तरह पुणे के लिए सुविधा स्पेशल का संचालन मंडुवाडीह से 18 अक्तूबर से आठ नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और वापसी में 17 अक्तूबर से सात नवंबर तक ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को पुणे से चलेगी। मंडुवाडीह से दिन में 3.40 बजे चलकर शाम 7.00-07.25 बजे इलाहाबाद जंक्शन एवं अगले दिन रात 10.30 बजे ट्रेन पुणे पहुंच जाएगी। वापसी में पुणे से सुबह 7.50 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8.50-9.15 बजे ट्रेन इलाहाबाद जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed