फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Suspicion of murder in MBBS student's death; father files complaint

Prayagraj News: एमबीबीएस छात्रा की मौत में हत्या की आशंका, पिता ने दी तहरीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Suspicion of murder in MBBS student's death; father files complaint
झलवा स्थित यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की एमबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्रा सृष्टि मिश्रा की मौत का मामला अब और उलझ गया है। पोस्टमार्टम में कारण स्पष्ट नहीं होने के बाद अब छात्रा के पिता अनुराग मिश्रा ने हत्या की आशंका जताते हुए एयरपोर्ट थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अनुराग मिश्रा ने पुलिस को बताया कि बेटी स्वस्थ थी। कुछ दिन पहले ही वह घर से प्रयागराज आई थी। अचानक उसकी मौत की वजह समझ में नहीं आ रही है। उन्होंने आशंका जताई कि मामले की जांच किए बिना वास्तविक कारण सामने नहीं आ सकेगा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सृष्टि मिश्रा की हॉस्टल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। एसीपी धूमनगंज अजेंद्र यादव ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ.प्रमोद कुमार ने बताया कि परिवार ने क्या शिकायत दी है, इसकी जानकारी नहीं है। जांच में पुलिस और पीड़ित परिवार का पूरा सहयोग किया जा रहा है। ब्यूरो

पुलिस इन पहलुओं पर करेगी जांच
-मोबाइल फोन की जांच कर कॉल डिटेल, चैट व करीबियों का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा।
-हॉस्टल के कमराें की फिर से जांच और घटनास्थल की स्थिति परखी जाएगी।
-हॉस्टल में रहने वाले छात्रों, दोस्तों और कॉलेज से जुड़े लोगों के बयान दर्ज होंगे।
-छात्रा ने मौत से पहले क्या खाया था, उसकी तबीयत कब बिगड़ी।
-सीसीटीवी फुटेज के जरिये घटना से पहले व बाद की गतिविधियों का पता लगाया जाएगा
-छात्रा को किसी तरह का मानसिक दबाव, विवाद या अन्य परेशानी तो नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed