फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Suspicion of application for UPTET starts from May 11

11 मई से यूपीटीईटी के लिए आवेदन शुरू होने पर संदेह

Wed, 05 May 2021 01:40 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Suspicion of application for UPTET starts from May 11
प्रयागराज। कोरोना संक्रमण के चलते उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के लिए 11 मई को विज्ञापन जारी होने को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। कोरोना संकट के चलते यूपीटीईटी 2020 में नहीं कराई जा सकी है। ऐसे में शिक्षक भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के लिए यूपीटीईटी का इंतजार बढ़ सकता है।
विज्ञापन

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी एवं बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मार्च में घोषणा हो गई थी कि 11 मई को यूपीटीईटी के लिए विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। यूपीटीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 मई से एक जून के बीच प्रस्तावित है। 14 जुलाई से परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू होगी जबकि यूपीटीईटी 25 जुलाई को प्रस्तावित है। कोरोना संक्रमण के चलते सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी, एनआईसी, बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के अधिकांश कार्यालयों में कर्मचारी, अधिकारी प्रभावित हैं।
विज्ञापन

परीक्षा से जुड़े लोगों में संक्रमण तैयारी प्रभावित
- एनआईसी जहां से यूपीटीईटी के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत होनी है, वहां के दो से तीन अधिकारी, कर्मचारी कोरोना संक्रमण के चलते जान गंवा चुके हैं। ऐसे समय में जब सरकार के पास यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर असमंजस है। ऐसे में यूपीटीईटी के लिए 11 मई को विज्ञापन जारी होगा, इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी का कहना है कि इस बारे में शासन सतर से चर्चा करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। शासन से राय लिए बिना यूपीटीईटी के बारे में कोई फैसला नहीं ले सकते। यूपीटीईटी में एक साथ 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed