{"_id":"5406d58e965c3beac159502d74ff0311","slug":"suspended-from-medical-student-hostels-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित मेडिकल छात्र हॉस्टलों से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबित मेडिकल छात्र हॉस्टलों से बाहर
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sun, 24 May 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। सेना जवानों के साथ मारपीट के मामले में मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ने बेहद सख्त कदम उठा लिया है। कॉलेज प्रशासन ने मारपीट में शामिल 31 छात्रों को निलंबित करने के साथ ही छात्रावास से भी बाहर कर दिया है। निलंबित सभी छात्रों के अभिभावकों को भी 27 मई तक बुलाया है। कॉलेज प्रशासन की ओर से की गई सख्त कार्रवाई से छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया है।
कॉलेज प्रशासन के एक पदाधिकारी और जांच कमेटी में शामिल प्रोफेसर का कहना है कि सेना जवानों के साथ छावनी क्षेत्र में मारपीट करना बेहद निंदनीय है। इस घटना से कॉलेज की छवि धूमिल हुई है। दूसरी ओर सेना के अफसरों ने मारपीट में शामिल छात्रों के भविष्य को देखते हुए किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार किया है। साथ ही कहा है कि घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सेना अपने स्तर पर विचार कर रही है।