फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News Survey completed for National Highway, Allahabad University wall will not break

Prayagraj News: नेशनल हाईवे के लिए सर्वे पूरा, नहीं टूटेगी इलाहाबाद विवि की दीवार

Sat, 12 Sep 2020 01:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Sep 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News Survey completed for National Highway, Allahabad University wall will not break
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
आनंद भवन-सोरांव राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन निर्माण के लिए शुक्रवार को शहर में ऐतिहासिक इलाहाबाद विश्वविद्यालय से लगे हिस्से का सर्वे संयुक्त टीम ने किया। इस दौरान इविवि के पास एनच की चौड़ाई और वहां उपलब्ध जमीन की नापी कराई गई। इसके बाद डिजाइन बनाने का काम शुरू हो गया। सर्वे के बाद एनएच के अफसरों ने इलाहाबाद विवि की एक इंच भी दीवार या किसी कोने को क्षति न पहुंचने की बात कही है। एमएनएनआईटी से बालसन स्थित आनंद भवन के बीच करीब 3.50 किमी शहरी सीमा में यह फोर लेन गुजरेगी। के की सीमा में आने वाले भवनों, ऐतिहासिक स्थलों का संयुक्त टीम शुक्रवार को निरीक्षण करेगी। 17 किमी लंबे इस राजमार्ग पर 225 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के एनएच खंड के अलावा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों की टीम ने संयुक्त रूप से सर्वे किया। इसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पास से घुमावदार मोड़ से होकर इस फोर लेन को आनद भवन के पास मिलाया जाना है। ऐसे में सर्वे में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अफसरों को इसमें शामिल किया गया था, ताकि वस्तुस्थिति का अध्ययन किया जा सके। सवे के बाद अफसरों ने बताया कि पावर हाउस के पास एक मीटर या उससे भी कम हिस्सा हो सकता है एनएच के हिस्से में आ जाए। लेकिन, इसके लिए ऐतिहासिक स्थल से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


इसी तरह एमएनआईटी के यमुना गेट का भी कुछ हिस्सा एनएच की सीमा में आने की उम्मीद है। लेकिन ऐसे ऐतिहासिक महत्व के संस्थानों की दीवारों को किसी भी दशा में छुआ नहीं जाएगा। 17 किमी लंबी यह फोरलेन सड़क परियोजना सोरांव से आनंद भवन फोरलेन बनाई जाएगी। एमएनआईटी से कैंटोनमेंट बोर्ड, मजार चौराहा से इलाहाबाद विश्वविद्यालय होते हुए आनंद भवन तक इस राजमार्ग के बीच आने वाले अतिक्रमण को चिह्नित कर उसे हटाने के लिए जल्द ही पुलिस और प्रशासन की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • शहर में फोरलेन एमएनआईटी से आनंद भवन तक 3.50 होगी। सर्वे का काम अब पूरा कर लिया गया है। कुछ जगहों पर सेना से बात की जा रही है। इस एनएच के रूट में इविवि या किसी भी ऐतिहासिक स्थल या उसकी दीवार को नहीं तोड़ा जाएगा। बल्कि ऐसे स्थानों पर एनएच की लंबाई घटाने के लिए अनुमति ली जाएगी। पीकेचौधरी, अधिशासी अभियंता, एनएच खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed