{"_id":"5e4d4d908ebc3ef26a6a8e4b","slug":"surprising-on-the-death-of-an-innocent-student-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में मासूम छात्र की मौत पर चक्काजाम, लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में मासूम छात्र की मौत पर चक्काजाम, लाठीचार्ज
Wed, 19 Feb 2020 08:30 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 19 Feb 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के बैरागीपुर गांव के समीप बुधवार सुबह टेंपो की टक्कर से छात्र की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित लोगों ने मंझनपुर-प्रयागराज मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान जाम में दो एंबुलेंस फंस गईं, जिनको निकलवाने के लिए लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा। टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बसुहार गांव के मजरा बैरागीपुर गांव निवासी विकास गुप्ता किसान हैं। जीविकोपार्जन के लिए उन्होंने म्योहर में मिठाई की दुकान खोल रखी है। विकास का पांच वर्षीय बेटा आर्यन म्योहर स्थित एक स्कूल में एलकेजी का छात्र था। बुधवार सुबह आर्यन घर के सामने खेल रहा था। इस दौरान बेनीराम कटरा से मंझनपुर जा रही बेकाबू टेंपो ने आर्यन को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंझनपुर-प्रयागराज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
मौके पर पहुंची सरायअकिल, करारी व पिपरी कोतवाली की पुलिस ने जाम समाप्त कराने का प्रयास किया। लेकिन, लोग जिलाधिकारी को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। दो घंटे तक चले जाम में सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान जाम में दो एंबुलेंस भी फंस गईं। एंबुलेंस में मरीजों को देख पुलिस ने सड़क से शव किनारे किया तो लोग भड़क उठे। भीड़ एंबुलेंस के सामने सड़क पर लेट गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर जाम लगा रहे लोगों को हटाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, आर्यन को टक्कर मारने वाले टेंपो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।