{"_id":"67ef8a18c148a79fa1000bcb","slug":"surprised-high-court-asked-who-is-getting-yakutpur-police-post-constructed-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"High Court : हैरान हाईकोर्ट ने पूछा...आखिर याकूतपुर पुलिस चौकी बनवा कौन रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
High Court : हैरान हाईकोर्ट ने पूछा...आखिर याकूतपुर पुलिस चौकी बनवा कौन रहा है
Fri, 04 Apr 2025 12:58 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:58 PM IST
सार
याची ने दलील दी कि लोक निर्माण विभाग की जमीन पर मुंडापांडे थाने की पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है। यह याची के घर के ठीक सामने है। इससे याची के निकासी मार्ग में बाधा पहुंच रही है।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद नगर निगम से लेकर पुलिस अधिकारियों के जवाब से हैरान इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अब स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से एक मई तक पूछा है कि आखिर याकूतपुर की पुलिस चौकी बनवा कौन रहा है? मुरादाबाद निवासी सिराज मुस्तफा की याचिका पर यह आदेश देते हुए न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति अनीस कुमार गुप्ता की खंडपीठ ने अगली सुनवाई तक पुलिस चौकी के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
याची ने दलील दी कि लोक निर्माण विभाग की जमीन पर मुंडापांडे थाने की पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है। यह याची के घर के ठीक सामने है। इससे याची के निकासी मार्ग में बाधा पहुंच रही है। कोर्ट ने विकास प्राधिकरण, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग से जानकारी मांगी तो उन्होंने बताया कि यह निर्माण कार्य उनकी ओर से नहीं कराया जा रहा है। नगर निगम ने बताया कि वह गांव उनके क्षेत्र में है ही नहीं।
विज्ञापन
वहीं, एसएसपी मुरादाबाद ने बताया कि पुलिस चौकी के निर्माण की जानकारी उन्हें इस याचिका के जरिए मिली है। इसके बाद उन्होंने जांच कराई तो उन्हें मालूम चला है कि यह निर्माण कार्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम करवा रहा है। अधिकारियों के जवाब से हैरान कोर्ट ने अब मुरादाबाद स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से एक मई तक विस्तृत जानकारी मांगी है। पूछा है कि आखिर पुलिस चौकी बनवा कौन रहा है।
विज्ञापन