फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Surat will change from 55 crores of 200 villages included in Prayagraj city limits

प्रयागराज शहर की सीमा में शामिल 200 गांवों की 55 करोड़ से बदलेगी सूरत

Thu, 17 Jun 2021 01:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Jun 2021 01:00 AM IST
सार

  • हर गांव के विकास पर दस लाख खर्च की तैयारी, नाली, गली, सड़क, खड़ंजा आदि पर होंगे काम
  • विस्तारित क्षेत्रों में 20 हजार स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, जरूरत वाले इलाकों में नए खंभे भी 

विज्ञापन
Surat will change from 55 crores of 200 villages included in Prayagraj city limits
डेमो - फोटो : डेमो

विस्तार

नगर निगम की सीमा विस्तार में शामिल दो सौ गांवों में अब विकास के काम तेजी से कराए जाएंगे। नगर निगम फिलहाल नाली, सड़क-नाली मरम्मत, खड़ंजा मार्गों के विस्तार, निर्माण और मरम्मत पर 55 करोड़ रुपये खर्च करेगा। हर गांव के खाते में अनिवार्य विकास के मद में कम से कम दस लाख रुपये व्यय होंगे। सर्वाधिक पांच करोड़ रुपये झूंसी नगर पंचायत क्षेत्र में होंगे। विस्तारित क्षेत्रों को रात में जगमग करने के लिए स्ट्रीट लाइटों (एलईडी) पर 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे । जहां जरूरत होगी वहां नए खंभे भी लगाने का प्रस्ताव है। कार्य इसी वित्तीय वर्ष की प्रथम छमाही में पूरे कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

सात गांव अचानक  सीमा विस्तार से बाहर

31 दिसंबर 2019 को शासन ने नगर निगम सीमा क्षेत्र में नैनी, झूंसी, फाफामऊ और कौशाम्बी से सटे 207 गांवों को नगर निगम की सीमा में शामिल करने का नोटिफिकेशन कराया था। इसके डीनोटिफिकेशन में लंबा अंतराल रहा। नवंबर 20 में सभी गांवों डी नोटिफिकेशन कराया गया। कारण था ग्राम प्रधानों को आवंटित और शासन के बजट का खर्च। रकम खर्च होने के बाद सीमा विस्तार संपूर्ण हुआ। फिर पंचायत चुनाव के कारण विकास बाधित हुआ। चुनाव से ठीक पहले कौशाम्बी प्रशासन ने सात गांवों में फिर से प्रधानी का चुनाव करा दिया, इससे इन गांवों को नगर निगम सीमा से बाहर माना जा रहा है। 
विज्ञापन


योजनाओं को दिया गया अंतिम रूप, बन रहे प्रस्ताव
पंचायत चुनाव के बाद कोरोना संक्रमण बढ़ने से विस्तारित क्षेत्रों में काम बाधित हुआ है। कार्यकारिणी के प्रस्ताव और सदन की सहमति मिलने के बाद नगर निगम सीमा में शामिल सभी 200 गांवों में विकास के काम कराने के प्रस्ताव अंतिम चरण में हैं। मुख्य अभियंता सतीश कुमार के मुताबिक विस्तारित क्षेत्रों में खराब रास्ते दुरुस्त कराकर नए निर्माण प्रस्तावित हैं। सभी क्षेत्रों में प्राथमिक कार्य कराने के बाद विस्तृत योजनाएं मूर्त रूप लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 हजार स्ट्रीट लाइटें लगाएगा नगर निगम
सीमा विस्तार में शामिल सभी गांवों  में स्ट्रीट लाइट की नए सिरे से लगाने की योजना है। मुख्य मार्गों पर ही नहीं गांवों के अंदर भी रास्ते जगमग होंगे। जहां जरूरत हुई वहां नए पोल भी लगाए जाएंगे। मुख्य अभियंता बताते हैं कि इस मद में एक मुश्त 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहल चरण में 20 हजार स्ट्रीट लाइट लगाने की तैयारी है। विस्तारित क्षेत्रों में जन सुविधाओं की बेहतरी के लिए विस्तृत योजनाएं बनाई गईं हैं। 

पहले चरण में स्ट्रीट लाइटें लगाने की तैयारी है। सड़क, नाली, खड़ंजा निर्माण और मरम्मत के काम कराए जाएंगे। सभी काम छह महीने में पूरा कराने की तैयारी है। -अभिलाषा गुप्ता नंदी


सीमा विस्तार में शामिल क्षेत्रों का सर्वे करा लिया गया है। शहर का हिस्सा बने क्षेत्रों में एलईडी लगाने का काम जल्द शुरू होगा। वहीं मुख्य मार्गों के साथ संपर्क मार्गों और नाली, गली के काम भी कराए जाएंगे। - रवि रंजन, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed