फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Supporters of political parties clashed in the election debate, kicked and punched fiercely.

Prayagraj : चुनावी डिबेट में राजनीतिक दलों के समर्थक भिंड़े, जमकर लात-घूंसे चले

Sat, 27 Apr 2024 11:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Apr 2024 11:49 AM IST
सार

बृहस्पतिवार शाम पांच बजे के करीब धरनास्थल के पास एक टीवी चैनल की ओर से राजनीतिक बहस चल रही थी। इसमें अलग-अलग दलों के पदाधिकारी पहुंचे थे। डिबेट चल ही रही कि वहां किसी बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन
Supporters of political parties clashed in the election debate, kicked and punched fiercely.
डिबेट शो के दौरान जमकर मारपीट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस में एक एक टीवी चैनल के चुनावी डिवेट में बृहस्पतिवार को हंगामा हो गया। दो पक्षों में विवाद के बाद यहां जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान तीन लोगों को जमकर पीटा गया। इससे अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीचबचाव किया, तब जाकर मामला शांत हुआ। मौके पर सिविल लाइंस थाने की फोर्स मूकदर्शक बनी रही।

विज्ञापन





विज्ञापन




बृहस्पतिवार शाम पांच बजे के करीब धरनास्थल के पास एक टीवी चैनल की ओर से राजनीतिक बहस चल रही थी। इसमें अलग-अलग दलों के पदाधिकारी पहुंचे थे। डिबेट चल ही रही कि वहां किसी बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बात इस कदर बढ़ गई कि वहां मारपीट शुरू हो गई। सरेआम लात-घूंसे चलने लगे। इस दौरान एक पक्ष ने तीन लोगों को जमकर पीटा। इससे वहां अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट करने वालों में एक पक्ष से पार्षद व उसके साथी भी शामिल थे। सूचना पर सिविल लाइंस इंस्पेक्टर पूरे थाने की फोर्स लेकर पहुंच गए। सभी चौकी प्रभारियों के साथ ही कैंट थाने की फोर्स भी बुला ली गई। इससे चुनावी डिबेट भी अपने निर्धारित समय से पहले ही खत्म करनी पड़ी। इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़े थे। किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed