फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Supplementary charge sheet will be filed after discussing the case of former MLA Khabbu Tiwari

हाईकोर्ट : पूर्व विधायक खब्बू तिवारी मामले की विवेचना कर दाखिल होगी पूरक चार्जशीट

Fri, 03 Mar 2023 10:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Mar 2023 10:24 PM IST
सार

पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी मामले में हाजिर एसपी जौनपुर अजय पाल ने हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा उन्होंने तीन फरवरी 23 को चार्ज संभाला है और 27 फरवरी को आगे की विवेचना का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Supplementary charge sheet will be filed after discussing the case of former MLA Khabbu Tiwari
विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी मामले में हाजिर एसपी जौनपुर अजय पाल ने हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा उन्होंने तीन फरवरी 23 को चार्ज संभाला है और 27 फरवरी को आगे की विवेचना का आदेश दिया है। साथ ही खब्बू तिवारी को छोड़कर अन्य अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

मामले की निष्पक्ष विवेचना कर शीघ्र ही पूरक चार्जशीट दाखिल होगी। कोर्ट ने भविष्य में हाजिरी माफ करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 4 अप्रैल तक विवेचना पूरी करने का आदेश दिया है और रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन

यह आदेश न्यायमूर्ति डी के सिंह ने मोहम्मद जुनैद की याचिका पर दिया है। मामले में आरोप है कि खब्बू तिवारी पर 1997 में दर्ज केस की फाइल चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने खब्बू तिवारी को छोड़ अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। अब आगे की विवेचना कर पूरक चार्जशीट दाखिल करने का एस पी जौनपुर ने आश्वासन दिया है। याचिका की अगली सुनवाई 4 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed