फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Summer hostel gets captured by AN Jha

समर हॉस्टल बने एएन झा पर कब्जा

Sun, 23 Jul 2017 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 23 Jul 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
Summer hostel gets captured by AN Jha
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टलों की आवंटन की व्यवस्था बदले जाने के बाद नया विवाद सामने आ गया है। समर हॉस्टल बनाए गए एएन झा छात्रावास पर बड़ी संख्या में अवैध छात्रों का फिर से कब्जा हो गया है। इस बाबत अधीक्षक ने चीफ प्रॉक्टर को सूचना दी है। अब इसे मुद्दा बनाकर बड़ी संख्या में छात्र वीसी दफ्तर के बाहर आमरण अनशन पर बैठे हैं। शनिवार को भी छात्रों का अनशन जारी रहा। कुछ छात्रों की तबीयत भी बिगड़ने लगी है। उनकी मांग है कि हॉस्टल आवंटन की पुरानी व्यवस्था लागू की जाए, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन अवैध छात्रों को हटाए जाने के नाम पर ही नई प्रक्रिया के तहत पाठ्यक्रमवार हॉस्टल आवंटन पर अड़ा है।
विज्ञापन


हॉस्टलों से वॉश आउट के बाद इविवि प्रशासन ने सभी हॉस्टलों में रहने वाले सभी शोधार्थियों को समर हॉस्टल के रूप में एएन झा छात्रावास आवंटित कर दिया था। तमाम शोधार्थियों के साथ उनके कमरे में अब अवैध छात्र भी रह रहे हैं। नई व्यवस्था में पाठ्यक्रमवार हॉस्टल आवंटन होना है। इसके तहत सभी शोधार्थियों को एएन झॉ छात्रावास आवंटित किया जा रहा है। उधर, हॉस्टल के अधीक्षक ने चीफ प्रॉक्टर को सूचना दी है कि हॉस्टल में 100 से अधिक अवैध छात्रों का भी कब्जा हो गया है। आमरण अनशन पर बैठे तमाम हॉस्टलों के छात्रों का कहना है कि इविवि प्रशासन को व्यवस्था बदलने के बजाय हॉस्टलों में नियमित रूप से रेड डालनी चाहिए। इविवि प्रशासन अगर हॉस्टल वॉश आउट करा सकता है तो अवैध छात्रों को हटाने में क्या दिक्कत है।
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि मौजूदा स्थिति में व्यवस्था बदलाव के बाद भी कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा, बल्कि इससे एएन झा समेत अन्य हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों पर असर पड़ेगा। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन उन लोगों को नियमित रूप से एएन झा हॉस्टल आवंटित कर देगा, जिनकी वजह से वहां कब्जा हुआ है। उधर, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे का कहना है कि उन्हें अधीक्षक से अवैध कब्जे की सूचना मिली है। जल्द ही एएन झा पर रेड डालकर अवैध छात्रों को वहां से हटाया जाएगा। हॉस्टल आवंटन हर हाल में पाठ्यक्रमवार ही होगा। आवंटन प्रक्रिया पूरी होने के बाद हर हफ्ते हॉस्टलों में जांच की जाएगी। अवैध छात्रों का कब्जा न हो, इसके लिए सीसी टीवी कैमरे, बायोमैट्रिक मशीन समेत कई व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed