फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sumedha boosted Prayagraj's pride, selected in IES

सुमेधा ने बढ़ाया प्रयागराज का गौरव, आईईएस में चयनित

Sat, 11 Jan 2020 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Sumedha boosted Prayagraj's pride, selected in IES
Sumedha boosted Prayagraj's pride, selected in IES - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। झूंसी के त्रिवेणीपुरम में रहने वाली सुमेधा पांडेय ने भारतीय आर्थिक सेवाएं (आईईएस) में चयनित होकर प्रयागराज का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने ऑल इंडिया पांचवीं रैंक हासिल की है। सुमेधा सीएमपी डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं और इविवि के अर्थशास्त्र विभाग में शोध कर रही हैं।
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को भारतीय सांख्यिकी सेवाएं और भारतीय आर्थिक सेवाएं के तहत 32-32 पदों का अंतिम चयन परिणाम घोषित किया। सुमेधा ने 5वीं रैंक के साथ सफलता अर्जित की। यह उनका दूसरा प्रयास था। सुमेधा शुरू से ही मेधावी छात्रा रहीं। बारहवीं तक की पढ़ाई सेंट मैरी कॉन्वेंट से की। 80 फीसदी अंकों के साथ दसवीं और 88 फीसदी अंकों के साथ बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद सुमेधा ने इविवि से अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र और समाजशास्त्र में स्नातक किया। वर्ष 2015 में उन्होंने गोल्ड मेडल के साथ स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन

इविवि से ही वर्ष 2019 में अर्थशास्त्र में परास्नातक किया और गोल्ड मेडलिस्ट रहीं। परास्नातक के बाद सुमेधा ने इविवि में प्रो. मनमोहन कृष्ण के निर्देशन में शोध प्रारंभ कर दिया। इस बीच वर्ष 2018 में सीएमपी डिग्री कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर उनका चयन हो गया। सुमेधा के पिता राकेश पांडेय लखनऊ में वन अधिकारी के पद पर तैनात हैं और मां पद्मा पांडेय गृहणी हैं। सुमेधा दो भाई एक बहन में दूसरे नंबर पर हैं। प्रो. मनमोहन कृष्णा ने अपनी शोध छात्रा को आईईएस में चयनित होने के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed