फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sulemsarai kidnapping case

बारहवीं की छात्रा को अगवाकर बनाया अश्लील वीडियो

Mon, 09 Sep 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Sulemsarai kidnapping case
छात्रा को दे रहा वायरल करने की धमकी, दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

प्रयागराज। बारहवीं की छात्रा को अगवा करके उसका अश्लील वीडियो बना लिया गया। आरोपी अब उसे वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था। काफी समझाने के बाद भी जब आरोपी नहीं माना तब परिवारजनों ने पुलिस की मदद ली। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
धूमनगंज के सुलेमसराय मोहल्ला में रहने वाली किशोरी ने पुलिस को बताया कि पिछले वर्ष 2018 में जयंतीपुर निवासी प्रतीक ने उसे प्रीतमनगर स्थित कबीर मंदिर के पास से अगवा कर लिया था। प्रतीक निजी स्कूलों में कम्प्यूटर के रखरखाव का काम करता है। अगवा करके प्रतीक उसे एक अनजान जगह ले गया जहां उसकी अश्लील वीडियो तैयार की गई। उसके बाद से प्रतीक उसे लगातार ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। कोचिंग और स्कूल जाते समय भी उसका पीछा करता है। पीड़िता का कहना है आरोपी के लगातार धमकाने की वजह से उसने परिवार वालों को भी नहीं बताया लेकिन, अब वह इसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। आखिरकार पीड़िता ने यह बात परिजनों को बता दी। यह सुनते ही घरवालों के होश उड़ गए। वह लोग उसे लेकर धूमनगंज थाने पहुंचे लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने सुनवाई नहीं की। उन्होंने फिर जनशिकायत पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद धूमनगंज पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके तुरंत आरोपी के आवास पहुंच गई। आरोपी घर में ही मौजूद था। पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद उसे जेल भेज दिया। वहीं, इंस्पेक्टर धूमनगंज विजय सिंह का कहना है कि दोनों परिवार एक दूसरे से परिचित हैं। आरोपी से पूछताछ में अश्लील वीडियो बनाए जाने जैसी कोई बात सामने नहीं आई। फिलहाल मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन

शराब पीकर किशोरी संग छेड़खानी
प्रयागराज। थाना धूमनगंज के मंदरपुर मोड़ में आपसी विवाद के बाद शराब के नशे में घर में घुसकर किशोरी संग छेड़खानी की। पीड़िता की मां ने पुलिस को पड़ोसी के संग उन लोगों का विवाद चल रहा है। 1 सितंबर रात करीब ग्यारह बजे आरोपी शराब के नशे में उसके घर पहुंचा और उसकी पुत्री संग छेड़खानी करने लगा। उसके विरोध करने पर उसकी भी पिटाई की। इससे उसे काफी चोट आ गई। शोर-शराबा होने पर जब आसपास के लोग जमा हुए तब आरोपी जान से मार डालने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। मां की तहरीर पर धूमनगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed