फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Suicide: GRP jawan blew himself up by shooting himself on the forehead in Prayagraj

खुदकुशी : प्रयागराज में जीआरपी के जवान ने कनपटी पर गोली मारकर खुद को उड़ाया, कानपुर में थे तैनात

Mon, 20 Sep 2021 02:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Sep 2021 02:00 PM IST
सार

घटना को लेकर अभी कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से भी बातचीत करने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Suicide: GRP jawan blew himself up by shooting himself on the forehead in Prayagraj
prayagraj news : आत्महत्या। - फोटो : prayagraj

विस्तार

प्रयागराज स्थित जीआरपी लाइंस में एक जीआरपी के जवान ने खुद को गोली मारकर हत्या कर ली। इस घटना से हड़कंप मच गया। गोली चलने के आवाज पर आसपास के बैरकों में रहने वाले सिपाही और अधिकारी पहुंच गए। सूचना पाकर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जाता है कि आत्महत्या करने वाले सिपाही की वर्तमान में तनाती कानपुर में है। 
विज्ञापन


प्रयागराज में मांडा थाना क्षेत्र के चकडीहा गांव के मूल निवासी चिंतामणि यादव (३८) जीआरपी मे सिपाही थे। वर्तमान में उनकी तैनाती कानपुर में थी। कुछ दिन पहले वह प्रयागराज आए थे। सोमवार को खुल्दाबाद जीआरपी स्थित लाइंस के बैरक में खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज से दूसरे बैरक में रहने वाले सिपाही पहुंच गए। 
विज्ञापन


वह खून से लथपथ पड़े थे। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किस बात को लेकर वह परेशान थे इसका कारण पता नहीं चल सका है। सूत्रों की मानें तो सिपाही चिंतामणि यादव अवकाश न मिलने के कारण डिप्रेशन में चल रहे थे। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि यह बात उनके संज्ञान में नहीं है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed