{"_id":"6037a9c38ebc3ee934669e3a","slug":"suicide-girl-s-lover-detained-hardoi-police-took-her-along","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदकुशी करने वाली युवती का प्रेमी हिरासत में, हरदोई पुलिस ले गई साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदकुशी करने वाली युवती का प्रेमी हिरासत में, हरदोई पुलिस ले गई साथ
Thu, 25 Feb 2021 07:14 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 25 Feb 2021 07:14 PM IST
सार
प्रेमी युगल के सल्फास खाने का मामला
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : gettty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईकोर्ट के पास प्रेमी युगल केसल्फास खाने केमामले में प्रेमी शमशाद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एसआरएन अस्पताल पहुंची हरदोई पुलिस डिस्चार्ज होने के बाद हिरासत में लेकर उसे अपने साथ ले गई। पुलिस का कहना है कि उससे पूछताछ की जा रही है।
हरदोई के पूरा रतनपुर के रहने वाले शमशाद (27) और बेड़ी जोड़ अरवल निवासी अनीता (17) (परिवर्तित नाम) ने 17 फरवरी की दोपहर हाईकोर्ट ओवरब्रिज के पास सल्फास खा लिया था। एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान दो घंटे बाद ही युवती ने दम तोड़ दिया था। जबकि युवक का इलाज चलता रहा। हरदोई पुलिस युवती पोस्टमार्टम केबाद युवती का शव लेकर रवाना हो गई थी जबकि युवक की सुरक्षा में दो सिपाही तैनात कर दिए गए थे।
बुधवार को स्वस्थ होने के बाद युवक को एसआरएन अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इस सूचना पर पहुंची हरदोई पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और अपने साथ लेकर वापस चली गई। दरअसल मृतका के परिवारवालों ने आरोप लगाया था कि शमशाद ने 11 फरवरी की रात उनकी बेटी का अपहरण कर लिया था। जिस पर अरावल थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। हरदोई से आए विवेचक रामलाल सोनकर ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।