फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Suicide Case: Shahnaz had made the shop owner her brother by tying a rakhi on his wrist

Sucide Case : कलाई पर राखी बांध शहनाज ने दुकान मालिक को बनाया था भाई, भावुक हुए बृजेश

Thu, 05 Jun 2025 04:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Jun 2025 04:30 PM IST
सार

कसारी-मसारी में प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फंदा लगाकर जान देने वाली शहनाज ने अपने दुकान मालिक की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें अपना भाई बनाया था। यह बात कपड़ा कारोबारी बृजेश चौरसिया ने बातचीत के दौरान बताई।

विज्ञापन
Suicide Case: Shahnaz had made the shop owner her brother by tying a rakhi on his wrist
शाहनाज। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कसारी-मसारी में प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फंदा लगाकर जान देने वाली शहनाज ने अपने दुकान मालिक की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें अपना भाई बनाया था। यह बात कपड़ा कारोबारी बृजेश चौरसिया ने बातचीत के दौरान बताई। उन्होंने कहा कि शहनाज उनकी मुंहबोली बहन थी।

विज्ञापन

शहनाज (25) धूमनगंज थाना क्षेत्र के कसारी-मसारी इलाके में किराये के कमरा में रहती थी। 29 मई की सुबह उसने अपने प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फंदे से लटक कर जान दे दी थी। संवाद की टीम चौक स्थित उस दुकान पर पहुंची, जहां शहनाज काम करती थी।

विज्ञापन

दुकान मालिक बृजेश ने बताया कि शहनाज ने पिछले रक्षा बंधन के कुछ दिन पहले कहा था कि यहां पर आप लोगों के अलावा उसका कोई नहीं है। शहनाज ने उनकी कलाई पर राखी बांधने की इच्छा जताई और उन्होंने सहमति दे दी। रक्षा बंधन पर शहनाज ने उन्हें राखी बांधी। यह कहते हुए बृजेश भावुक हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उसके प्रेमी दिलशाद पर गुस्सा करते हुए कहा कि उनकी शहनाज इतनी कमजोर नहीं थी, लेकिन उसका प्रेमी कई महीनों से उसे लगातार शादी का झांसा देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था, जिससे परेशान होकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। इंस्पेक्टर अमरनाथ राय ने बताया कि आरोपी प्रेमी की तलाश की जा रही है। उसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed