फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Suicide Case: In 2021, father-in-law had filed a POCSO Act case against the young man

Sucide Case : 2021 में ससुर ने युवक पर कराया था पॉक्सो एक्ट का मुकदमा, एक साल पहले छूटा था जेल से

Wed, 09 Oct 2024 12:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Oct 2024 12:05 PM IST
सार

भगवान दास के भाई अरविंद कुमार ने बताया कि उस समय लक्ष्मी के पिता ने उनके भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसके बाद उनका भाई जेल चला गया था। करीब साल भर पहले ही वह जेल से बाहर आया था। अरविंद ने बताया कि जेल से छूटने के बाद भाई की दोबारा लक्ष्मी से नजदीकी बढ़ गई और दोनों साथ में रहने लगे।

विज्ञापन
Suicide Case: In 2021, father-in-law had filed a POCSO Act case against the young man
भगवान दास और लक्ष्मी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बहरिया के जुगुनुडीह गावं निवासी भगवान दास वर्ष 2021 में लक्ष्मी के संपर्क में आया था। दोनों नवाबगंज के लालपुर में एक रिश्तेदार के यहां मिले थे। वहीं से दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी। उस समय लक्ष्मी नाबालिग थी। भगवान दास के भाई अरविंद कुमार ने बताया कि उस समय लक्ष्मी के पिता ने उनके भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसके बाद उनका भाई जेल चला गया था। करीब साल भर पहले ही वह जेल से बाहर आया था। अरविंद ने बताया कि जेल से छूटने के बाद भाई की दोबारा लक्ष्मी से नजदीकी बढ़ गई और दोनों साथ में रहने लगे। परिवार के विरोध के बाद भी करीब चार महीने पहले दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली थी।

विज्ञापन


हफ्तेभर पहले लक्ष्मी की मौसी ने पड़ोसी के साथ आकर दी थी धमकी

भाभी सुधा का आरोप है कि एक हफ्ते पहले लक्ष्मी की मौसी ने पड़ोसी के साथ उनके घर आकर धमकी दी थी। कहा था कि लक्ष्मी के नाम पांच बिस्वा जमीन करोगे तो वह यहां रहेगी नहीं तो अपने घर चली जाएगी। इसके साथ ही पड़ोसी युवक ने उनके देवर को लक्ष्मी से दूर रहने की हिदायत देते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ तीन घंटे तक की जांच पड़ताल

सूचना पर पहुंची शिवकुटी पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ कमरे के अंदर करीब तीन घंटे तक जांच पड़ताल की। इस दौरान कमरे की सभी वस्तुओं पर लगे फिंगर प्रिंट इकट्ठा किए।

बेटी-दामाद को फंदे से लटका देख बदहवास हुई मां

बेटी और दामाद को फंदे से लटका देख लक्ष्मी की मां बदहवास हो गईं। वह कई घंटे तक बेहोश रहीं। कालोनी की रहने वाली अन्य महिलाओं ने किसी तरह उन्हें संभाला। उधर, भगवान दास के परिवार के लोग लगातार लक्ष्मी के परिजन और पड़ोस के एक युवक पर हत्या का आराेप लगाकर हंगामा करते रहे। पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed