फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Suicide Case: 15 days ago, father had bought a mobile phone for his son on his insistence

Sucide Case: 15 दिन पहले पिता ने बेटे की जिद पर दिलाया था मोबाइल फोन, रविवार को चित्रकूट जाने का था प्लान

Sun, 01 Jun 2025 01:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Jun 2025 01:44 PM IST
सार

धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर निवासी उत्तम शुक्ला (17) करीब 15 दिन पहले मोबाइल फोन लेने का जिद किया था। परिजनों के काफी मना करने के बाद भी जब वह नहीं माना तो अंत में पिता को ही बेटे की जिद के आगे झुकना पड़ा और उसे एक नया मोबाइल फोन लाकर दिए थे।

विज्ञापन
Suicide Case: 15 days ago, father had bought a mobile phone for his son on his insistence
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर निवासी उत्तम शुक्ला (17) करीब 15 दिन पहले मोबाइल फोन लेने का जिद किया था। परिजनों के काफी मना करने के बाद भी जब वह नहीं माना तो अंत में पिता को ही बेटे की जिद के आगे झुकना पड़ा और उसे एक नया मोबाइल फोन लाकर दिए थे। रविवार को पूरे परिवार के संग चित्रकूट जाने का प्लान था। लेकिन, इससे पहले ही घर के इकलौते बेटे का शव फंदे से लटका देख माता-पिता का कलेजा फट गया।

विज्ञापन


पिता अजय ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा किसी से ज्यादा बात नहीं करता था। वह अपनी ही दुनिया में शांत पड़ा रहता था। इस तरह की आदत काेई नई नहीं थी। वह बचपन से ही ऐसा ही था। पिता ने बताया कि रविवार को वह लोग पूरे परिवार के साथ चित्रकूट जाने वाले थे। इससे पहले शनिवार को कौशाम्बी के सरायअकिल थाने के तिल्हापुर गांव स्थित ससुराल जाने की तैयारी थी। घटना के एक दिन पहले वाली रात को उत्तम भी उनके साथ मामा के घर जाने के लिए तैयार था, लेकिन सुबह करीब आठ बजे ना जाने उसे क्या हुआ, अचानक वह उन लोगों के साथ वहां जाने से इंकार कर दिया। उन्होंने उस समय अंदाजा नहीं था कि उनका बेटा इस तरह का कदम उठा लेगा।

विज्ञापन

सात महीने पहले उत्तम किसी बात से नाराज होकर घर से भागा था

पुलिस के अनुसार उत्तम काफी गुस्सैल टाइप का लड़का था। करीब सात महीने पहले वह किसी बात से नाराज होकर घर से भाग गया था। परिजनों की सूचना पर सीसीटीवी फुटेज की मदद से छात्र की खोजबीन शुरू की गई तो दो दिन बाद वह सूबेदारगंज स्टेशन पर बैठा मिला था।

ऐसा क्या हुआ कि छात्र ने मोबाइल फोन से सारा नंबर और फोटो डिलीट कर दिया

घटना के बाद परिजनों की सूचना पर पहुंची धूमनगंज पुलिस को कमरे की जांच पड़ताल के दौरान हैरान करने वाली बात सामने आई। उत्तम के मोबाइल फोन से सारा नंबर और फोटो डिलीट हुआ था। सवाल यह है कि आखिरकार छात्र के साथ ऐसा क्या हुआ कि उसे फोन से नंबर और फोटो समेत अन्य चीजें डिलीट करना पड़ा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed