फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sugar spoiler taste of tea, sweet

चीनी बिगाड़ने लगी चाय, मिठाई का स्वाद

Thu, 16 Jun 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 16 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
चीनी की बढ़ती कीमत ने एक बार फिर चाय और मिठाई का स्वाद बिगाड़ना शुरू कर दिया है। एक सप्ताह में थोक बाजार में चीनी का भाव प्रति क्विटंल 150 रुपये तक बढ़ गया। इसकी वजह से फुटकर बाजार में दो रुपये प्रति किलोग्राम तक की तेजी आ गई है। थोक व्यापारी इस इस तेजी के लिए चीनी मिल मालिकों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि मिल मालिकों की मनमानी इसी तरह जारी रही तो अगले कुछ दिनों में चीनी का भाव और बढ़ेगा।
विज्ञापन


थोक बाजार में एक सप्ताह में चीनी का भाव 3850 रुपये प्रति क्विटंल तक पहुंच गया, जबकि इसके पहले 3700 रुपये प्रति क्विंटल के भाव चीनी बिक रही थी। इसकी वजह से फुटकर बाजार में 38 रुपये से बढ़कर चीनी का भाव प्रति किलोग्राम 40 रुपये तक पहुंच गया। अरहर दाल का भाव पिछले कुछ माह से स्थिर होने के बाद अब चीनी के भाव में आ रही तेजी से घर का बजट बिगड़ने लगा है। हालांकि अभी स्थिति बिगड़ी नहीं है, लेकिन चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकारों को तत्काल कड़े कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन


गल्ला का थोक कारोबारी सतीश चंद्र केसरवानी का कहना है कि चीनी मिल मालिकों पर किसी तरह का नियंत्रण नहीं है। मिल मालिक मनमानी कर चीनी का भाव बढ़ा रहे हैं। इसी वजह से पिछले एक सप्ताह में बाजार में तेजी का रुख है। उनका कहना है कि मिल मालिकों पर नियंत्रण लगाने के लिए सरकार ने अभी से कदम न उठाए तो आने वाले दिनों में चीनी का भाव 4000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed