फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sufficient evidence of paper leak in NEET, competitive students tweeted to PM Modi

NEET: नीट में पेपर लीक के पर्याप्त सबूत, प्रतियोगी छात्रों ने पीएम मोदी को ट्वीट कर कहा- निरस्त की जाए परीक्षा

Mon, 01 Jul 2024 02:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Jul 2024 02:25 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का यह बेबुनियाद तर्क है कि पेपर रद्द करना मेधावी छात्रों के हितों के विरुद्ध होगा। अगर किसी भी परीक्षा का पेपर लीक है और उससे बड़े पैमाने पर धांधली की भी संभावना है तो ऐसे में पेपर रद्द करने के अलावा कोई अन्य विकल्प संभव नहीं है।

विज्ञापन
Sufficient evidence of paper leak in NEET, competitive students tweeted to PM Modi
नीट। - फोटो : ANI

विस्तार

युवा मंच संयोजक राजेश सचान ने नीट यूजी पेपर लीक व धांधली प्रकरण में आज पीएम मोदी को एक्स हैंडल पर पोस्ट कर नीट को रद्द कर फिर से परीक्षा कराने की मांग की है। अपने ट्वीट में उन्होंने जिक्र किया है कि रिपोर्टों के अनुसार नीट पेपर धांधली की सीबीआई की जांच में पेपर लीक व भारी धांधली के स्पष्ट प्रमाण हैं। ऐसे में पेपर रद्द न करना मेधावी छात्रों के साथ अन्यायपूर्ण होगा।

विज्ञापन


अयोग्य छात्रों का शीर्ष रैंकिंग मेडिकल कालेजों में प्रवेश भी बेहद चिंताजनक है। युवा मंच की ओर से प्रेस को जारी बयान में कहा गया कि शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान शुरू से ही पेपर लीक व धांधली की किसी तरह की संभावना से इंकार करते रहे हैं। सीबीआई जांच में पेपर लीक व धांधली के पर्याप्त सबूतों हैं।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का यह बेबुनियाद तर्क है कि पेपर रद्द करना मेधावी छात्रों के हितों के विरुद्ध होगा। अगर किसी भी परीक्षा का पेपर लीक है और उससे बड़े पैमाने पर धांधली की भी संभावना है तो ऐसे में पेपर रद्द करने के अलावा कोई अन्य विकल्प संभव नहीं है। हाल में ही उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक व धांधली के छात्रों के आरोपों पर सरकार ने पेपर रद्द किया। अन्य भर्तियों में भी पेपर लीक होने की स्थिति में पेपर रद्द किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed