फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Suddenly came to Swaraj Bhawan, Priyanka Chopra

अचानक स्वराज भवन पहुंचीं प्रियंका, बेटे को कराया परिवार के इतिहास से रूबरू

Mon, 29 Apr 2019 10:59 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Apr 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
Suddenly came to Swaraj Bhawan, Priyanka Chopra
priyanka - फोटो : प्रयागराज
कांग्रेस महासचिव व पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी सोमवार की शाम अचानक बेटे रेहान के साथ स्वराज भवन पहुंचीं। इस दौरान वह बेटे रेहान के साथ थीं। उन्होंने आनंद भवन और स्वराज भवन में परिवार के इतिहास से बेटे को परिचित कराया। प्रियंका का काफिला ऐसे समय पहुंचा, जब साप्ताहिक अवकाश के चलते स्वराज भवन और आनंद भवन में छुट्टी थी। अधिकारी-कर्मचारी नदारद थे। इसकी एक ओर वजह थी कि उनके आने की जानकारी न तो वहां के प्रबंधन को दी गई थी ना ही कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को। कहा जा रहा है कि स्वराज भवन उनको रात्रि प्रवास भी करना था, लेकिन करीब आधे घंटे तक ठहरने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।  
विज्ञापन


चित्रकूट के मानिकपुर में पार्टी प्रत्याशी बाल कुमार पटेल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद प्रियंका बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचीं। कहा जा रहा है कि यहां से वह बिना बताए सड़क मार्ग से आनंद भवन के लिए निकल पड़ीं। शाम 4:40 बजे सात वाहनों के काफिले के साथ वह स्वराज भवन पहुंचीं। गार्ड शिवाकांत सिंह कार में प्रियंका को सवार देख भौचक रह गया। एसपीजी के जवानों के बताने पर उसने गेट खोला और वाहन भीतर दाखिल हो गए। भवन के इंचार्ज धर्मेंद्र तिवारी उस समय अपने आवास पर आराम फरमा थे। प्रियंका के आने की खबर मिलते ही परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनंद भवन व स्वराज भवन के अधिकारी भागते हुए पहुंचे। इस दौरान प्रियंका अपने बेटे रेहान को अपने परदादा पं जवाहर लाल नेहरू, दादी इंदिरा गांधी से जुड़ी पुरानी निशानियों के बारे में परिचित कराती रहीं। लाइब्रेरी के अलावा आनंद भवन परिसर में भी वह कुछ देर रुकी रहीं। शाम 5:08 बजे प्रियंका का काफिला स्वराज भवन से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed