{"_id":"5cbb7cecbdec22144855b374","slug":"suddenly-anand-bhawan-reached-rajiv-shukla-on-the-candidacy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक आनंद भवन पहुंचे राजीव शुक्ला,उम्मीदवारी पर गुफ्तगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक आनंद भवन पहुंचे राजीव शुक्ला,उम्मीदवारी पर गुफ्तगू
Sun, 21 Apr 2019 02:13 AM IST
shailendra Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: shailendra Kumar
Updated Sun, 21 Apr 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
rajeev shukla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला शनिवार की दोपहर अचानक आनंद भवन पहुंचे। वह जिस समय आनंद भवन पहुंचे तब वहां से फूलपुर के प्रत्याशी पंकज सिंह चंदेल का नामांकन जूलूस निकलने वाला था, लेकिन वह उसमें नहीं शामिल हुए। अलबता इलाहाबाद सीट से मजबूत उम्मीदवार के चयन के सवाल पर कुछ पदाधिकारियों के साथ अलग से विचार-विमर्श किया। उन्होंने लेटे हनुमान के दरबार में पहुंचकर पूजा-आरती भी की। उनके गुपचुप दौरे के बाद इलाहाबाद सीट पर चौंकाने वाला नाम आने की अटकलें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
राज्य सभा सदस्य राजीव शुक्ला दोपहर करीब 12 बजे आनंद भवन पहुंचे। कार से उतरने के बाद उन्होंने कुछ देर नामांकन जुलूस की तैयारी में जुटे नेताओं के साथ बिताया। फिर वह पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम कृष्ण पांडेय, संजय तिवारी शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष नफीस अनवर व अन्य पदाधिकारियों के साथ आनंद भवन परिसर में पहुंचे। श्याम कृष्ण ने बताया कि इस दौरान उन्होंने इलाहाबाद सीट से जिताऊ व दमदार प्रत्याशी के बारे में सुझाव मांगा। उन्हें बताया गया कि अब किसी स्थानीय नेता को टिकट देने का औचित्य नहीं रह गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कई अन्य नेताओं से भी इलाहाबाद सीट पर प्रत्याशी चयन को लेकर गुफ्तगू की। करीब 45 मिनट तक आनंद भवन परिसर में बिताने व कुछ लोगों से मुलाकात करने के बाद वह दिल्ली रवाना हो गए। पता चला कि राजीव शुक्ला शुक्रवार को ही एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रयागराज आए थे। कांग्रेस नेता अभय अवस्थी ने बताया कि राजीव शुक्ला के दौरे के बाद इलाहाबाद सीट पर बड़ा फैसला लेने के आसार बढ़ गए हैं।
विज्ञापन