{"_id":"64858a24208b5279fd0d73ab","slug":"successful-liver-cancer-surgery-for-the-first-time-in-prayagraj-doctors-of-srn-performed-the-operation-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि : प्रयागराज में पहली बार लीवर कैंसर की सफल सर्जरी, एसआरएन के चिकित्सकों ने किया ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि : प्रयागराज में पहली बार लीवर कैंसर की सफल सर्जरी, एसआरएन के चिकित्सकों ने किया ऑपरेशन
Sun, 11 Jun 2023 02:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 11 Jun 2023 02:17 PM IST
सार
स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) के कैंसर विभाग में लीवर कैंसर से पीड़ित मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया है। प्रयागराज में लीवर कैंसर की यह पहली सर्जरी है। सर्जरी के बाद मरीज एकदम स्वस्थ है।
विज्ञापन
एसआरएन में लीवर कैंसर के मरीज का आपरेशन करते चिकित्सक।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) के कैंसर विभाग में लीवर कैंसर से पीड़ित मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया है। प्रयागराज में लीवर कैंसर की यह पहली सर्जरी है। सर्जरी के बाद मरीज एकदम स्वस्थ है। उसे अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। एसआरएन अस्पताल में 26 मई को करछना निवासी 60 वर्षीय रामचंद्र पेट दर्द की समस्या लेकर आए थे। लीवर की जांच में पता चला कि उन्हें कैंसर है। इसके बाद उनका सिटी स्कैन, फेफड़े, यूरिन व ब्लड की जांच की गई।
विज्ञापन
ऑनकोसर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने 3 जून को मरीज की सर्जरी की। तकरीबन चार घंटे से अधिक चले ऑपरेशन के दौरान मरीज का आधा लीवर काटकर निकाला गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की रिकवरी बेहतर रही और 9 जून को उसे अस्पताल से छुट्ठी मिल गई। इस सफल सर्जरी में डॉक्टर राजुल अभिषेक, डॉ. आशीष पांडे, डॉ. प्रदीप सिंह व डॉ. शिवेंदु ओझा शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
प्रयागराज में पहली बार लीवर कैंसर की सफल सर्जरी हुई है। मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ और अपने परिवार के साथ है। - डॉ. आशीष पांडेय, सीनियर रेजिडेंट, ऑनकोसर्जरी विभाग, स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय।
विज्ञापन