फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Subhash Chandra Bose great-granddaughter was detained by the police

UP : नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रपौत्री को पुलिस ने लिया हिरासत में, वंदे भारत ट्रेन से जा रही थीं वाराणसी

Mon, 08 Aug 2022 12:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Aug 2022 12:54 AM IST
सार

वाराणसी में कुछ हिंदूवादी संगठनों ने ज्ञानवापी में सोमवार को पूजा अर्चना का कार्यक्रम रखा है। पूजा के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री राजश्री चौधरी बोस को आमंत्रित किया गया गया था।

विज्ञापन
Subhash Chandra Bose great-granddaughter was detained by the police
Prayagraj News : राजश्री चौधरी बोस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वंदे भारत ट्रेन से वाराणसी जा रहीं सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री राजश्री चौधरी बोस को रविवार की दोपहर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस में रखा गया है। राजश्री हिंदुवादी संगठनों के बुलावे पर ज्ञानवापी में पूजा अर्चना के लिए जा रहीं थी, तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। 

विज्ञापन


वाराणसी में कुछ हिंदूवादी संगठनों ने ज्ञानवापी में सोमवार को पूजा अर्चना का कार्यक्रम रखा है। पूजा के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री राजश्री चौधरी बोस को आमंत्रित किया गया गया था। वह रविवार तड़के दिल्ली से वंदे भारत ट्रेन से वाराणसी जा रहीं थीं। इस बात की जानकारी वाराणसी पुलिस ने तुरंत शासन को दी। उन्हें तुरंत रोकने के लिए कहा गया।

विज्ञापन

वाराणसी के अफसरों ने प्रयागराज के अफसरों को बताया कि ट्रेन दोपहर में प्रयागराज पहुंचने वाली है। जंक्शन पर फोर्स को लगा दिया गया था। वंदे भारत ट्रेन जैसे ही जंक्शन पहुंची, राजश्री चौधरी बोस को उतार लिया गया। उन्हें पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस में रखा गया है। घटना दोपहर की है लेकिन देर रात तक पुलिस ने इसकी भनक किसी को नहीं लगने दी थी। राजश्री को बेहद गोपनीय तरीके से पुलिस लाइन लाया गया था। 

वाराणसी जा रहीं राजश्री चौधरी को वंदे भारत ट्रेन से उतारकर पुलिस लाइन में रखा गया है। जैसा भी निर्देश मिलेगा, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। - शैलेश पांडेय, एसएसपी प्रयागराज। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed