{"_id":"62ffbb218dad57757951b252","slug":"subedarganj-will-shift-many-trains-running-from-the-junction","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News : सूबेदारगंज शिफ्ट होंगी जंक्शन से चलने वाली कई ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News : सूबेदारगंज शिफ्ट होंगी जंक्शन से चलने वाली कई ट्रेनें
Fri, 19 Aug 2022 10:02 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 19 Aug 2022 10:02 PM IST
सार
वर्ष 2019 में लगे कुंभ मेले के दौरान ही जंक्शन से चार किलोमीटर दूर सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन को टर्मिनल के रूप में विकसित किया गया था। तब करोड़ों रुपये की लागत से वहां तमाम यात्री सुविधाएं बढ़ाई गईं। इस दौरान एक-एक करके कुल पांच ट्रेनें वहां स्थानांतरित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेनों की भारी आवाजाही को देखते हुए यहां से शुरू होने वाली कुछ अन्य ट्रेनें सूबेदारगंज स्टेशन शिफ्ट करने की तैयारी की गई है। आने वाले दिनों में प्रयागराज-उधमपुर, प्रयागराज-अहमदाबाद और प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस को सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
वर्ष 2019 में लगे कुंभ मेले के दौरान ही जंक्शन से चार किलोमीटर दूर सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन को टर्मिनल के रूप में विकसित किया गया था। तब करोड़ों रुपये की लागत से वहां तमाम यात्री सुविधाएं बढ़ाई गईं। इस दौरान एक-एक करके कुल पांच ट्रेनें वहां स्थानांतरित की जा चुकी हैं। इसमें सूबेदारगंज-देहरादून, सूबेदारगंज-सूरत स्पेशल एवं तीन मेमू ट्रेन शामिल है। अब इसी कड़ी में प्रयागराज-उधमपुर एक्सप्रेस भी पांच नवंबर 22 से सूबेदारगंज शिफ्ट हो जाएंगी। इसके बाद अहमदाबाद एक्सप्रेस, जयपुर एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस आदि ट्रेनें भी इसी वित्तीय वर्ष में शिफ्ट की जा सकती हैं।
विज्ञापन
रेलवे का तर्क है कि जंक्शन पर ट्रेनों की अत्याधिक संख्या की वजह से ही ऐसा किया जा रहा है। सूबेदारगंज में ऑटोमेटिक कोच वॉशिंग प्लांट भी लगाया जा रहा है। मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि सूबेेदारगंज में लगातार यात्री सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। अभी पांच नवंबर से उधमपुर एक्सप्रेस वहां शिफ्ट की जा रही है।
विज्ञापन