फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   sub-inspector publicly beat the juice seller, order to investigate the matter after the video went viral

प्रयागराज : जूस विक्रेता को दरोगा ने सरेआम पीटा, वीडियो वायरल होने पर मामले की जांच के आदेश

Sun, 07 May 2023 01:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 May 2023 01:59 PM IST
सार

नैनी के फूलमंडी में दरोगा का जूस विक्रेता को सरेआम गालियां देने और थप्पड़ बरसाने के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। एसीपी करछना को विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने के लिए उच्चाधिकारियों ने निर्देशित किया है।

विज्ञापन
sub-inspector publicly beat the juice seller, order to investigate the matter after the video went viral
up police, up inspector - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नैनी के फूलमंडी में दरोगा का जूस विक्रेता को सरेआम गालियां देने और थप्पड़ बरसाने के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। एसीपी करछना को विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने के लिए उच्चाधिकारियों ने निर्देशित किया है। हालांकि इस मामले में अफसर कुछ भी बोलने से कतराते रहे। घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब हुई पुराने यमुना पुल के पास की थी। यहां बेल के शरबत का ठेला लगाने वाले युवक को चौकी इंचार्ज फूलमंडी उमेश यादव ने न सिर्फ गालियां दीं, बल्कि थप्पड़ भी बरसाए थे।

विज्ञापन


किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। यह वीडियो शनिवार को भी चर्चा का विषय बना रहा। कई लोगों ने इसे प्रयागराज पुलिस और यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल पर टैग करते हुए आलोचना भी की। इस मामले में पुलिस की ओर से बयान जारी किया गया कि सहायक पुलिस आयुक्त करछना को प्रकरण के संबंध में विधिवत जांच कर सत्यता के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


मामले में डीसीपी यमुनानगर की ओर से घटना के संबंध में कोई बयान नहीं दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यही नहीं वह युवक को चौकी भी ले गए थे। जबकि घटना में नुकसान उसी का हुआ था। उधर चौकी इंचार्ज का कहना है कि कई बार मना करने के बाद भी जूस विक्रेता पुल के बाहर ठेला लगाकर यातायात अवरुद्ध करते हैं। शुक्रवार को भी इसी के चलते मुट्ठीगंज से आ रहा कार चालक ठेले से जा भिड़ा। इसी को लेकर जूस विक्रेता को फटकारा गया था। उधर इस मामले में पुलिस अफसर देर रात तक कोई शिकायत न मिलने की बात कहते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed