फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sub Inspector and constable assaulted outside police station uniform torn, name plate scrapped and thrown away

Prayagraj : थाने के बाहर दरोगा और सिपाही से मारपीट, वर्दी फाड़ी, नेम प्लेट नोचकर फेंका, चार के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 28 Mar 2026 05:53 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Mar 2026 05:53 PM IST
सार

चुनाव के दौरान अशांति फैलाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी और उसके परिजनों ने नैनी थाने के बाहर दरोगा और सिपाही के साथ मारपीट की। आरोप है कि वांछित आरोपी, उसकी पत्नी और उसके साथ आए अन्य लोगों ने दरोगा और सिपाही के साथ हाथापाई की।

विज्ञापन
Sub Inspector and constable assaulted outside police station uniform torn, name plate scrapped and thrown away
up police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव के दौरान अशांति फैलाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी और उसके परिजनों ने नैनी थाने के बाहर दरोगा और सिपाही के साथ मारपीट की। आरोप है कि वांछित आरोपी, उसकी पत्नी और उसके साथ आए अन्य लोगों ने दरोगा और सिपाही के साथ हाथापाई की। इस दौरान सिपाही की वर्दी फट गई। आरोपियों ने वर्दी पर लगी नेमप्लेट को भी नोचकर फेंक दिया। आरोपियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


चुनाव के दौरान अशांति फैलाने के मामले में वांछित चल रहे दिलीप कुमार सिंह निवासी शक्तिनगर चाका को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शनिवार एक दरोगा अंकित और सिपाही गोपाल चाहर मेडिकल मुआयना कराने के लिए उसको ले जा रहे थे। अभी वह थाने के बाहर सड़क पर पहुंचे ही थे कि दिलीप की पत्नी दो अन्य लोगों के साथ पहुंच गई। आरोप है कि वह लोग दरोगा और सिपाही से कहासुनी करने लगे। बात हाथापाई तक आ गई। आरोप है कि इस दौरान दिलीप सिंह ने भागने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से मारपीट हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि दिलीप  और उसके परिजनों ने सिपाही की वर्दी फाड़ दी और दरोगा के वर्दी पर लगी नेम प्लेट को नोचकर फेंक दिया। सूचना पाकर अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए और किसी तरह से आरोपियों को काबू में किया। इस मामले में गंगोत्री नगर चौकी इंचार्ज शिवजी गुप्ता की तहरीर पर आरोपी दिलीप कुमार सिंह, उसकी पत्नी रीना सिंह निवासी शक्तिनगर चाका समेत अन्य दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जाता है कि दिलीप मूल रूप से त्योंथर रीवा मध्य प्रदेश का रहने वाला है। उसके खिलाफ नैनी थाने में बीएनएस की धारा 170, 126, 135 के तहत केस दर्ज था। इसी मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed