फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   style of living changed now online poet conference

जीने का बदला अंदाज, ऑनलाइन कवि सम्मेलन

Fri, 10 Apr 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
style of living changed now online poet conference
लॉकडाउन में अब सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में भी तेजी से बदलाव आने लगे हैं। घरों से निकलने की पाबंदी के बीच बृहस्पतिवार को ऑनलाइन कविसम्मेलन में कवियत्रियों ने गीतों, गजलों से एक-दूसरे को मुग्ध किया।
विज्ञापन

महिला काव्य मंच की ओर से ऑनलाइन कवियत्री सम्मेलन शाम चार से सात बजे तक हुआ। बतौर मुख्य अतिथि कवियत्री प्रेमा राय समेत शहर की अन्य कवियत्रियां व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग के जरिए जुड़ी रहीं। इसका शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और कविता उपाध्याय की वाणी वंदना से हुआ। ललिता नारायणी ने अपने गीतों से खूब वाहवाही बटोरी। संचालन कर रहीं डॉ नीलिमा मिश्रा ने अपने काव्यपाठ से लोगों को मुग्ध किया। इस दौरान कई महिला रचनाकारों ने सामाजिक, सांस्कृतिक विषयों व नारी सशक्तिकरण पर रचनाएं पढ़ीं। सरस दरबारी,ऋतंधरा मिश्रा, जयश्री, सरिता श्रीवास्तव, उर्वशी, संपदा, रजिया सुल्तान, शिवानी मिश्रा, दीक्षा केसरी, कीर्ति जायसवाल, ललिता पाठक नारायणी, मीरा सिन्हा, अर्चना पांडेय, शांभवी, रचना सक्सेना, नीलिमा मिश्रा, गीता सिंह, उपासना पांडेय, कृतिका मालवीय, रचना उपाध्याय, नीना मोहन, इंदू सिन्हा, रेनू मिश्रा और महक जौनपुरी ने अपनी ऑनलाइन प्रस्तुति दी। शुरुआत महिला काव्य मंच प्रयागराज ईकाई की कार्यकारिणी सदस्य व संचालन कर रहीं डॉ नीलिमा मिश्रा के काव्यपाठ से हुआ।
विज्ञापन

पूर्व प्रमुख के निधन पर ऑनलाइन जताया शोक
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की ओर से बृहस्पतिवार को विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये दिवंगत पूर्व ब्लाक प्रमुख नन्हें खां को खिराजे अकीदत पेश की गई। पार्टी के प्रदेश सचिव शमशाद अहमद के नेतृत्व में शोक सभा आयोजित की गई। प्रदेश महासचिव लल्लन राय ने कहा कि नन्हें खां हमेशा अपने भाषण में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शों का उदाहरण जरूर प्रस्तुत करते थे। उन्होंने जीवन पर्यंत कौमी एकता की मिसाल पेश की थी। ऑनलाइन शोक जताने वालों में नूर आलम, जिलाध्यक्ष शिवबरन यादव ने पार्टी के तरफ से पूर्व ब्लाक प्रमुख की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed